Kasautii Zindagii Kay 2 के 'अनुराग बसु' की नानी का निधन, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

Published : Mar 17, 2021, 05:13 PM IST
Kasautii Zindagii Kay 2 के 'अनुराग बसु' की नानी का निधन, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

सार

कसौटी जिंदगी के 2 में अनुराग बसु का रोल प्ले करने वाले पार्थ समथान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पार्थ समथान की नानी का निधन हो गया है। अपनी नानी को याद करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा-मेरी पूरी फैमिली को बनाने में केवल एक महिला का हाथ था। वो महिला कोई और नहीं बल्कि मेरी नानी है। मेरी नानी ने हमारा साथ छोड़ दिया है। अब वो एक नए सफर की शुरुआत करेंगी। वो मेरी क्यूटीपाई थी।

मुंबई. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में अनुराग बसु का रोल प्ले करने वाले पार्थ समथान (Parth Samthaan) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पार्थ समथान की नानी का निधन हो गया है। कुछ समय पहले ही एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। अपनी नानी को याद करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा-मेरी पूरी फैमिली को बनाने में केवल एक महिला का हाथ था। वो महिला कोई और नहीं बल्कि मेरी नानी है। मेरी नानी ने हमारा साथ छोड़ दिया है। अब वो एक नए सफर की शुरुआत करेंगी। वो मेरी क्यूटीपाई थी। वो हमारे परिवार की क्यूटेस्ट डॉल थीं। आप हमसे दूर जा चुकी हैं, उसके बाद भी मैं आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा।


पार्थ की इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स शोक में हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर कर रहे हैं। इस बुरी खबर को सुनने के बाद टीवी सेलेब्स भी पार्थ को सांत्वना दे रहे हैं। हिना खान और अरिहा अग्रवाल जैसे स्टार्स ने उनकी नानी को श्रद्धांजलि दी है।


आपको बता दें कि हाल ही में पार्थ पहले प्यार का पहला गम नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो में उनको खुशाली कुमार के साथ रोमांस करते देखा गया था। वहीं, कुछ महीने पहले पार्थ को कोरोना हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी थी। 5 दिन पहले ही उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। करियर की बात करें तो वे प्यार तूने क्या किया, कसौटी जिंदगी के और ये है आशिकी जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वेब शो कैसी ये यारियां 3 और कहने को हम सफर हैं 2 में भी काम किया है।


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!