
मुंबई. कोरोना काल में कई टीवी सेलेब्स पापा-मम्मी बन चुके हैं। बीते कुछ महीनों में कई सेलेब्स के घर पर किलकारियां गूंजी। वहीं कुछ स्टार्स पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में नजर आ चुके एक्टर साहिल आनंद (sahil anand) का नाम भी शामिल हो गया है। साहिल ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया है कि जल्द ही वो पापा बनने वाले हैं। साहिल की पत्नी राजनीत मोंगा (rajneet monga) प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें साहिल की पत्नी बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्टर ने 2011 में राजनीत से शादी रचाई थी और अब वह शादी के 10 साल बाद पिता बनने जा रहे हैं।
सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि कपल ने अपने रूम को बहुत की खूबसूरती से डेकोरेट किया है। इस रूम की दीवार को कलरफुल बैलून से सजाया है और यहां पर राजनीत अपने दोनों हाथों को ऊपर करके अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। साहिल ने पत्नी को पीछे से हग किया हुआ है। इस दौरान एक्टर ने अपने दोनों हाथों से पत्नी के बेबी बंप पर हार्ट शेप बनाया है। उन्होंने लिखा- जल्द आ रहा है।
कपल के आउटफिट पर नजर डालें तो राजनीत ने पिंक कलर का गाउन पहना है और साहिल भी पिंक शर्ट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि साहिल ने अपने करियर की शुरुआत रोडीज 4 से की थी। वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में अनुपम के किरदार से मिली। इसके अलावा वो ससुराल सिमर का, मेरा नाम करेगी रोशन जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं वे बिग बॉस 10 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी शामिल हुए थे। वे फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।