
मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati) में लोगों के सपने पूरे होते है। किसी का सपना अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) से मिलने का तो किसी का पैसे जीतने का। ये वो मंच है जहां हम सदी के महानायक की अनसुने किस्से भी उनकी जुबानी सुनते हैं। स्टूडेंट विक खत्म होने पर इस सप्ताह बड़ों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल रहा है। गुरुवार के एपिसोड में मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले जयेश हॉट सीट पर बैठे। जयेश से सवाल जवाब के साथ बिग बी मस्ती-मजाक करते भी दिखाई दिए।
बिग बी को लोग बोलते थे ऊंट
अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी पर्सनालिटी का हर कोई कायल है। उनकी लंबाई देखकर लोगों को उनसे रश्क होता है। लेकिन बिग भी ने अपने लंबाई को लेकर एक मजाकिया वाकया याद किया। दरअसल गेम के दौरान जयेश ने अमिताभ बच्चन को बताया कि जब वो लोग सज-धज के बाहर निकलते थे तो लोग कहते थे कि क्या अमिताभ बच्चन बनकर निकल रहे हो। जयेश ने महानायक से पूछा कि जब आप बाहर निकलते थे तो लोग आपको क्या कहते थे? इस पर सदी के महानायक ने कहा कि जब मैं तैयार होकर बाहर निकला था तो लोग मुझे कहते थे, 'ये ऊंट कहा जा रहा है।' इसे सुनकर केबीसी के मंच पर मौजूद लोग हंसने लगे।
शानदार शुक्रवार में जेठालाल और उनकी टीम का होगा आगमन
केबीसी के मंच पर इसी तरह के ना जाने अपने जीवन के कितने पलों की कहानी अमिताभ बच्चन ने लोगों से शेयर की है। जयेश गेम में 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम आनेवाली है। इसमें बिग बी के साथ जेठालाल,बबीता जी समेत स्टार कास्ट मजाक मस्ती करते दिखाई देंगे। पोपट लाल बिग बी से अपनी शादी करवाने की गुजारिश करते दिखाई देंगे। वो बोलेंगे कि आप मेरे लिए लड़की खोज दीजिए या फिर एड कर दीजिए।
और पढ़ें:
Katrina kaif और Vicky Kaushal ने की नई जर्नी की शुरुआत, सेलेब्स और फैंस ने लगाया बधाइयों का तांता
Katrina kaif बनीं मिसेज कौशल, शाही अंदाज में विक्की कौशल को पहनाया जयमाला, देखें शादी का Video
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।