केबीसी कंटेस्टेंट ने बालश्रम के चंगुल से 70 हजार बच्चों को छुड़ाया, अमिताभ ने किया सलाम

Published : Nov 20, 2020, 04:17 PM ISTUpdated : Nov 20, 2020, 04:34 PM IST
केबीसी कंटेस्टेंट ने बालश्रम के चंगुल से 70 हजार बच्चों को छुड़ाया, अमिताभ ने किया सलाम

सार

कौन बनेगा करोड़पति (KBC 12) के सीजन 12 के शुक्रवार के एपिसोड में हर बार की तरह एक कर्मवीर हॉटसीट पर विराजमान होंगी। इस बार केबीसी में अमिताभ जिस कर्मवीर से दर्शकों को रूबरू कराएंगे उनका नाम है अनुराधा भोसले।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति (KBC 12) के सीजन 12 के शुक्रवार के एपिसोड में हर बार की तरह एक कर्मवीर हॉटसीट पर विराजमान होंगी। इस बार केबीसी में अमिताभ जिस कर्मवीर से दर्शकों को रूबरू कराएंगे उनका नाम है अनुराधा भोसले। उन्होंने हजारों बच्चों को चाइल्ड लेबर यानी बाल श्रम से आजादी दिलाई है और वो इसी मिशन में लगातार आगे बढ़ रही हैं। 70 हजार बच्चों के हक के लिए अकेले ही लड़ी कंटेस्टेंट...

अनुराधा भोसले का मिशन है कि 'वह देशभर में बाल श्रम का शिकार हो रहे 70 हजार से ज्यादा बच्चों को उनके हक का बचपन दिला सकें। शो के प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें अनुराधा कहती नजर आ रही हैं कि बहुत सारे बच्चों का बचपन जल रहा है। अगर बच्चों के अधिकार के लिए लड़ते हुए किसी ने उन्हें मार डाला तो ये उनकी बहुत सम्मानपूर्वक मौत होगी।' 

 

1995 से कचरा बीनने वालों के लिए भी कर रही हैं काम 

अनुराधा अवनी नाम की ऑर्गनाइजेशन के साथ काम करती हैं। वो साल 1995 से कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए काम कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि इन बच्चों को वो शिक्षा, वो बचपन और वो अधिकार मिले जो उनका हक है। अनुराधा ने कोल्हापुर में शेल्टर होम्स बनाने के लिए लंबी लड़ाई की है और बच्चों को उनके अधिकार दिलाए हैं।

कचरा बीनने वालों के संरक्षण के लिए कल्याण बोर्ड बनाए जाने की कर रही हैं वकालत

वर्तमान में, वह केंद्र सरकार से कचरा बीनने वालों के संरक्षण के लिए कल्याण बोर्ड बनाए जाने की वकालत कर रही हैं। नीति सुधार पर राज्य और केंद्र सरकार के साथ काम करने की उनकी स्पष्ट योजना है, जिस पर लगातार अग्रसर हैं। वो व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे से जुड़ी हुई है और बाकी तमाम लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की