
मुबई. केबीसी 11 की हॉट सीट पर राजस्थान की सरोज सिसोदिया ने अपना भाग्य आजमाया और वो करोड़पति बनने से चूक गईं। शो में अभी तक वो चौथी कंटेस्टेंट हैं, जो हॉट सीट पर पहुंची थीं। KBC 11 के एपिसोड 3 में दिल्ली के रवि जैन गुरुवार को अमिताभ बच्चन के सामने बैठे मिलेंगे। अभी तक के खेले गए खेल में चारों कंटेस्टेंट करोड़पति बनने की रेस में पूरी तरह से नहीं दौड़ पाए। अब ऐसे में देखना होगा कि शो पांचवे कंटेस्टेंट रवि जैन करोड़पति बन पाते हैं या नहीं।
6 लाख 40 हजार के साथ घर की वापसी
राजस्थान की सरोज सिसोदिया ने 11 प्रश्नों तक अपनी पारी खेली और 12वें प्रश्न में उन्होंने खेल से क्वीट कर लिया। 11 प्रश्नों तक खेलकर उन्होंने 6 लाख 40 हजार की धन राशि जीती और इसके साथ ही उन्होंने घर वापसी की। 6 लाख 40 हजार की राशि जीतने वाली सरोज अभी तक दूसरी कंटेस्टेंट हैं। इनसे पहले रायपुर की चित्रलेखा ने इस रकम के साथ खेल से क्वीट करके घर वापसी की थी।
सरोज ने दिए इन प्रश्नों के जवाब
प्रश्न-लोटस टेंपल का आकार किस फूल से प्रेरित है
जवाब- कमल
प्रश्न- जिराफ किस महाद्वीप का मूल निवासी है।
जवाब- अफ्रीका
प्रश्न- रामायण में मेघनाद अक्षय कुमार किनके बेटे हैं।
जवाब- मंदोदरी
प्रश्न- एक गाने की धुन बजती है, जिसे पहचानना है।
जवाब- ले गई ले गई
प्रश्न- इनमें से क्या गिरी दुर्ग यानी पहाड़ी पर बना किला नहीं है।
जवाब- जूनागढ़
प्रश्न- महाभारत में भीम की कौन सी पत्नी घटोत्कच की मां थीं।
जवाब- हिडिम्बा
प्रश्न- 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली महिला क्रिकेटर कौन है।
जवाब- स्मृति मंधाना
प्रश्न- हुंकार और उर्वशी हिंदी काव्य के रचनाकार कौन हैं।
जवाब- रामधारी सिंह दिनकर
सरोज का ये आखिरी प्रश्न और खेल का 12वां प्रश्न था, जो कि 12 लाख 50 हजार के लिए था। लेकिन इस प्रश्न का सरोज को सही जवाब नहीं पता होने से उन्होंने खेल से क्वीट करने का फैसला लिया। जिससे उन्हें 11 प्रश्न तक 6 लाख 40 हजार रुपए लेकर घर वापसी करनी पड़ी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।