'रसोड़े में कौन था' की कोकिलाबेन का फर्स्ट लुक आया सामने, जल्द शुरू होगा 'साथ निभाना साथिया' का दूसरा सीजन

Published : Sep 25, 2020, 09:04 PM IST
'रसोड़े में कौन था' की कोकिलाबेन का फर्स्ट लुक आया सामने, जल्द शुरू होगा 'साथ निभाना साथिया' का दूसरा सीजन

सार

टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' का एक सीन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक्ट्रेस रूपल पटेल, रुचा हसबनीस और जिया मानेक के बीच हुई चर्चा 'रसोड़े में कौन था' पर म्यूजिक क्रिएटर यशराज मुखाते ने ऐसा रैप सॉन्ग बनाया कि फिर हर किसी की जुबान पर बस यही था। इस वीडियो के पॉपुलर होने के बाद अब शो की मेकर रश्मि शर्मा ने इसका दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया है। 

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' का एक सीन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक्ट्रेस रूपल पटेल, रुचा हसबनीस और जिया मानेक के बीच हुई चर्चा 'रसोड़े में कौन था' पर म्यूजिक क्रिएटर यशराज मुखाते ने ऐसा रैप सॉन्ग बनाया कि फिर हर किसी की जुबान पर बस यही था। इस वीडियो के पॉपुलर होने के बाद अब शो की मेकर रश्मि शर्मा ने इसका दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया है। बता दें, शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सूत्रों की मानें तो इसे अगले महीने नवरात्रि के मौके पर लांच किया जा सकता है।

'साथ निभाना साथिया' के पिछले सीजन में कोकिलाबेन का किरदार निभाने वाली रूपल पटेल इसके दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी। एक इंटरव्यू के दौरान कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल ने कहा कि इस बार भी रसोड़े में कई ड्रामे होंगे। रूपल के मुताबिक, जब मुझे मेकर्स की तरफ से सीजन 2 के लिए फोन आया तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई। पहला सीजन 7 साल तक चला और अब जब दूसरे सीजन के साथ हम लौट रहे हैं तो लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई होंगी। 

रूपल पटेल के मुताबिक, पिछले सीजन के मुकाबले इस बार कोकिलाबेन का किरदार थोड़ा अलग नजर आएगा। आमतौर पर ऐसा किरदार स्क्रीन पर देखने को नहीं मिलता है। इस किरदार को दो अलग-अलग स्वभाव की बहुओं को साथ लेकर चलना है तो इस किरदार को मजबूत बनाने की बहुत जरूरत है। कोकिलाबेन अब एक आइकॉनिक किरदार बन चुकी हैं इसीलिए उसकी बड़ी बिंदी, काजल और बालों का जूड़ा तो वैसे ही रहेगा लेकिन कैरेक्टर में थोड़ी और कठोरता नजर आएगी।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The Raja Saab OTT Blast: प्रभास की फिल्म ने मचाया तहलका, JioHostar क्रैश
The 50 Elimination: अब तक कितने कंटेस्टेंट्स OUT, कौन रहा सबसे बदकिस्मत?