'महाभारत' में द्रौपदी का चीर हरण सीन पड़ा 'दुर्योधन' को भारी, 28 साल तक केस ने नहीं छोड़ा था पीछा

Published : Jul 11, 2022, 06:12 PM IST
'महाभारत' में द्रौपदी का चीर हरण सीन पड़ा 'दुर्योधन' को भारी, 28 साल तक केस ने नहीं छोड़ा था पीछा

सार

'महाभारत' का पहली बार प्रसारण 1988 में दूरदर्शन पर हुआ था। बाद में जब देश में कोरोना महामारी के कारण तालाबंदी हुई तो एक बार फिर 2020 में इसे दूरदर्शन के माध्यम से ही घर बैठे दर्शकों तक पहुंचाया गया था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बी. आर. चोपड़ा का 'महाभारत' (Mahabharata) 1988 का सबसे पॉपुलर सीरियल था। सीरियल की स्क्रिप्ट से लेकर एक्टिंग तक सबने दर्शकों का खूब दिल जीता था। हर सीन ऑडियंस के दिल को छू रहा था। लेकिन एक ऐसा भी सीन था, जिसकी वजह सीरियल में दुर्योधन का रोल करने वाले पुनीत इस्सर (Puneet Issar) कानूनी पचड़े में फंस गए थे। यहां तक कि उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट तक जारी हो गया था। इस बात का खुलासा खुद पुनीत ने एक बातचीत के दौरान किया था।

कपिल के शो में पुनीत ने सुनाया था किस्सा

पुनीत इस्सर 2020 में 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के मेहमान बने थे। इस दौरान उन्होंने अपने इस सीन के बारे में बात की। उन्होंने बताया था कि सीरियल के निर्माता बी. आर. चोपड़ा, निर्देशक रवि चोपड़ा और कुछ एक्टर्स के साथ-साथ उन्हें पर्दे पर द्रौपदी के चीर हरण सीन को बेहद अच्छे तरीके से करना भारी पड़ गया था।

बकौल पुनीत, "किसी ने हमसे कहा कि आपके नाम का वारंट निकला है, गैर जमानती वारंट। बनारस के किसी व्यक्ति ने कहा था कि आपने द्रौपदी का चीरहरण किया है, उससे हमें दुख हुआ है।" पुनीत ने बताया कि इस घटना से ज्यादातर लोग हैरान थे। लेकिन किसी तरह बी. आर. चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मामले को सुलझाया। उनके मुताबिक़, इससे भी हैरत वाली घटना 28 साल बाद घटी।

ऐसा क्या हुआ था 28 साल बाद?

पुनीत कहते हैं, "28 साल बाद केस फिर से ओपन हुआ और हमें अपने लिए लॉयर हायर करना पड़ा। उस बंदे को बस फोटो खिंचवानी थी।" पुनीत के मुताबिक़, जब वे इस मसले को सुलझा चुके थे, तब उनके मन में ख्याल आया कि उन्हें वेद व्यास पर केस कर देना चाहिए। क्योंकि पहली बार कहानी उन्होंने ही लिखी थी। वे कहते हैं, "अगर किसी को पकड़ना है तो वेद व्यास को पकड़ो, उन्होंने लिखी है।"

94 एपिसोड का शो 1988 में टेलीकास्ट हुआ था

'महाभारत' सबसे पहले 1988 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। शो के 94 एपिसोड थे। राही मासूम रजा ने शो की स्क्रिप्ट लिखी थी और कास्टिंग गूफी पेंटल ने की थी। सीरियल में पुनीत इस्सर के अलावा मुकेश खन्ना, नितीश भारद्वाज, रूपा गांगुली, गजेन्द्र चौहान, पंकज धीर, अर्जुन, प्रवीण कुमार सोबती और गूफी पेंटल समेत कई  प्रसिद्ध एक्टर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 2020 में जब कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ था, तब 'महाभारत' का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था।

और पढ़ें...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : दया भाभी बनने के लिए ऐश्वर्या ने दिया ऑडिशन, जानिए क्या रहा रिजल्ट?

'शाहरुख़ मेरे तलवे चाट रहा है', आमिर खान के इस बयान पर मचा था बवाल, जानिए क्या था SRK का जवाब

SEXUALITY पर मोनिका डोगरा का SHOCKING खुलासा, बोलीं- अपने ब्रैस्ट का अहसास हुआ तो लगा मैं खत्म हो गई

मां बनीं सोनम कपूर के बच्चे की पहली झलक आई सामने? जानिए आखिर क्या है वायरल हो रही इन तस्वीरों की सच्चाई

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50 में चैंपियन्स की फौज! 8 ऐसे कंटेस्टेंट जो पहले भी जीत चुके शो, एक का रिकॉर्ड करेगा हैरान
अनुपमा की 'राही' का होनेवाला दूल्हा कौन, कैसे एक 'कॉल' से शुरू हुई लव स्टोरी