TV की नागिन मौनी रॉय ने कहा स्कूलों में पढ़ाई जानी चाहिए भगवद्गीता, हर सवाल का जवाब गीता में है

टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कहा है कि भगवद्गीता को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए। मौनी के मुताबिक, गीता में जिंदगी के हर सवाल का जवाब है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी जरूरत सिर्फ स्कूलों या देश को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को है। एक इंटरव्यू के दौरान मौनी ने कहा- मैंनेबचपन में भगवद्गीता का सार पढ़ा था, लेकिन अब तक इसे समझ नहीं पाई थी।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20, 2021 11:49 AM IST / Updated: Mar 20 2021, 05:21 PM IST

मुंबई। टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कहा है कि भगवद्गीता को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए। मौनी के मुताबिक, गीता में जिंदगी के हर सवाल का जवाब है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी जरूरत सिर्फ स्कूलों या देश को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को है। एक इंटरव्यू के दौरान मौनी ने कहा- मैंनेबचपन में भगवद्गीता का सार पढ़ा था, लेकिन अब तक इसे समझ नहीं पाई थी। फिर मेरी एक दोस्त ने इसे पढ़ना शुरू किया और लॉकडाउन से पहले मैंने भी वह क्लास अटेंड की।

Mouni Roy recalls her Devi Sati days from the show Devon Ke Dev Mahadev;  shares pics - Times of India

धार्मिक किताब से बढ़कर है गीता : 
मौनी ने आगे बताया- बिजी शेड्यूल चलते मैं ज्यादा क्लास तो अटेंड नहीं कर पाई। लेकिन मुझे लगता है कि इसे अब स्कूल सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए। मेरे हिसाब से यह धार्मिक किताब से बढ़कर है। यह जिंदगी का सार, शाश्वत और बुनियादी ज्ञान है। अगर आपके दिमाग में कोई सवाल है तो गीता में उसका जवाब है। मौनी यह भी मानती हैं कि मात्र गीता के अध्य्यन से भारतीय परिवारों में पल रही रूढ़िवादी सोच खत्म हो सकती है।

हम सोने की खान लेकिन कुछ नहीं पता : 
मौनी ने आगे कहा- हम अज्ञानता में जीवन जी रहे हैं। हम हकीकत में वेदों और उपनिषद् वाले देश से आते हैं, तब भी हमें कुछ नहीं पता। हम सोने की खान पर बैठे हैं और हमें उसके बारे में पता ही नहीं है। मनोरंजन उद्योग में बहुत तनाव है। आपके पास शनिवार और रविवार का कॉन्सेप्ट नहीं होता। 9 से 5 की जॉब में हम अपने दिमाग और विचारों में पिस जाते हैं। ऐसे में निश्चित रूप से गीता की जरूरत है। मुझे लगता है कि ग्रामीण, शहरी और सभी महानगरों में भगवद्गीता के उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए। 

Mouni Roy Wiki, Age, Height, Family, Boyfriend, Biography & More – WikiBio

बता दें कि मौनी रॉय 'गोल्ड' (2018), 'रोमियो अकबर वॉल्टर' (2019), 'मेड इन चाइना' (2019) जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी हैं। हाल में महाशिवरात्रि पर मौनी रॉय ने पूजा करती अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
 

Share this article
click me!