
मुंबई। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth shukla) के निधन के बाद अब एंटरटनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आ रही है। एमटीवी लव स्कूल (MTV Love School) फेम जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जगनूर मिस्त्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उनका निधन हो गया। जगनूर के निधन पर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स जगनूर के फोटोज और वीडियोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि जगनूर अनेजा करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के शो एमटीवी लव स्कूल के सीजन एक और दो में दिखे थे। पहले सीजन में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ पार्टिसपेट किया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मनीषा से ब्रेकअप के बाद जगनूर मोनिका के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। बता दें कि मोनिका के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और कुछ ही महीनों बाद मोनिका और जगनूर भी अलग हो गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगनूर अनेजा मिस्र घूमने गए हुए थे। बुधवार को जगनूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो भी शेयर किए थे। उन्होंने रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मिस्र की खूबसूरत लोकेशन और पिरामिड दिखाते नजर आए थे। जगनूर अनेजा पूरी तरह से फिट थे। जगनूर से निधन की खबर जानकर फैंस, उनके परिवारवाले और सेलेब्स शोक में हैं। किसी को जगनूर के निधन पर यकीन नहीं हो रहा है। बता दें कि इसी महीने 2 सितंबर को बिग बॉस के विनर रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। सिद्धार्थ सिर्फ 40 साल के थे और पूरी तरह फिट थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।