Naagin 6 Spoiler Alert: नागिन अपने पहले असुर को करेगी खत्म, ऋषभ करेगा शादी से इंकार

Published : Feb 25, 2022, 09:23 PM ISTUpdated : Feb 25, 2022, 09:25 PM IST
Naagin 6 Spoiler Alert: नागिन अपने पहले असुर को करेगी खत्म, ऋषभ करेगा शादी से इंकार

सार

Naagin 6 Spoiler Alert: 26 फरवरी को प्रसारित एपिसोड में महामारी वाली कहानी दिखाई जाएगी। पूरे देश में महामारी फैल गई है। ऐसे में ऋषभ शादी से इंकार कर देगा। ऋषभ बोलता है कि देश में महामारी फैली है। 

मुंबई. एकता कपूर (Ekta kapoor) का सीरियल 'नागिन 6'(Naagin 6) आते ही एक रिकॉर्ड बना दिया। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) का शो नागिन 6 के पहले एपिसोड को 2.1 की ऑनलाइन टीआरपी मिली थी। जो कि 2022 में किसी भी शो के लिए यह रिकॉर्ड ओपनिंग रही है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो में आनेवाला एपिसोड मजेदार होने वाला है।

26 फरवरी को प्रसारित एपिसोड में महामारी वाली कहानी दिखाई जाएगी। पूरे देश में महामारी फैल गई है। ऐसे में ऋषभ शादी से इंकार कर देगा। ऋषभ बोलता है कि देश में महामारी फैली है। हर कोई परेशान है ऐसे में मैं शादी नहीं कर सकता हूं। लेकिन घरवालों के प्रेशर में वो शादी के लिए हां कहता नजर आ सकता है।

वहीं,नागिन (महक चहल) अपने पहले असुर का खात्मा करती दिखाई देगी। प्रोफेसर (मनित जौरा) इस पर खुश नजर आएंगे। वो बोलेंगे कि आखिर नागिन ने पहले असुर का खात्मा कर ही दिया।इसके बाद वो अगले असुर को मारने का प्लान बनाएंगे।

नागिन के हमले से बच जाएगा ऋषभ

इसके बाद नागिन दूसरे असुर को निशाना बनाएगी। वो ऋषभ (Simba Nagpal) को दूसरा असुर समझती है। ऋषभ जब किसी काम से बाहर जा रहा होता है तो नागिन उसपर हमला करती है। उसे लगाता है कि वो मर चुका है। लेकिन वो जिंदा रहता है। वह अपनी हिम्मत नहीं हारेगा और किसी तरह से अपने घर वापस लौट जाएगा।

लॉकडाउन लगने से  प्रथा हो जाएगी परेशान

इधर, शेष नागिन बनी प्रथा (तेजस्वी प्रकाश) बोलती हैं कि क्या लॉकडाउन लग गया। अगर लगा है तो कितने दिनों के लिए लगा है। वो हैरान और परेशान नजर आती है। देश में महामारी फैलने से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।

ऋषभ और प्रथा की होगी शादी

वहीं, ऋषभ जब शादी के लिए मंडप में बैठेंगे तब दुल्हन की अदला -बदली होगी।ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ और प्रथा विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। प्रोमो में प्रथा दुल्हन बनी नजर आ रही है। शो में कई हैरान करने वाली चीजें आनेवाले एपिसोड में देखने को मिलेगी।

और पढ़ें:

ओवरसाइज टी-शर्ट पहनकर निकलीं ANUSHKA SHARMA, दीपिका पादुकोण ने भी छोड़ा ग्लैमरस लुक

कॉमेडियन Lilly Singh अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी से हैं पीड़ित, Jacqueline Fernandez ने मांगी दुआ

Gangubai Kathiawadi की रिलीज पर Alia bhatt रोड शो करती आईं नजर, काला चश्मा और सफेद साड़ी में लूटा लोगों का दिल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50 का कॉन्सेप्ट क्या, 1 फरवरी को शुरू होने वाले शो के कितने कंटेस्टेंट्स फाइनल?
Govinda को छोड़िए, उनके भांजे की हो रही 11 साल बाद वापसी, इस धांसू वेब सीरीज में आएंगे नज़र