
मुंबई। पॉपुलर गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के सीजन 12 को पहला करोड़पति मिल गया है। कंटेस्टेंट नाजिया नसीम (Nazia Nasim) इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं। दरअसल, केबीसी के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि नाजिया ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे दिया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन खुद ऐलान कर रहे हैं कि नाजिया ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। बता दें कि नाजिया नसीम के करोड़पति बनने वाला एपिसोड 11 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा। क्या 7 करोड़ का जैकपॉट जीतेंगी नाजिया...
प्रोमो में बताया गया है कि नाजिया नसीम क्या रचेंगी इतिहास। इसके बाद अमिताभ बच्चन उनसे 16 वां प्रश्न 7 करोड़ के लिए पूछते हैं। सवाल पूछने के बाद अमिताभ कहते हैं- बहुत होशियारी के साथ खेलिएगा। इस पर नाजिया जवाब देती हैं- बिल्कुल रिस्क तो लिया ही है मैंने जिंदगी में, एक और बार सही।
वैसे, एक करोड़ के सवाल तक तो कई कंटेस्टेंट पहुंच चुके हैं, लेकिन 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब देना इतना आसान नहीं होता। वैसे, अगर नाजिया जैकपॉट सवाल का भी सही जवाब दे देती हैं तो वे इतिहास रच देंगी। प्रोमो में अमिताभ बच्चन, नाजिया को सर्तक और सावधानी के साथ खेलने के लिए कहते हैं।
वैसे सीजन 12 की बात करें तो नाजिया से पहले छवि कुमार ने भी एक करोड़ के सवाल तक का सफर तय कर लिया था। विंग कमांडर की इस होनहार पत्नी ने बेहतरीन गेम खेलते हुए 50 लाख रुपए अपने नाम किए थे। उन्होंने एक करोड़ के सवाल कर गेम क्विट कर दिया था, इसलिए पहली करोड़पति बनने से रह गई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।