टीवी शो Anupamaa के एक्टर और पूजा बेदी को मुंबई कोर्ट ने भेजा समन, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Published : Mar 31, 2021, 01:15 PM IST
टीवी शो Anupamaa के एक्टर और पूजा बेदी को मुंबई कोर्ट ने भेजा समन, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

सार

टीवी शो अनुपमा में वनराज का रोल प्ले कर रहे एक्टर सुधांशु पांडे मुश्किलों में फंस गए हैं। सुधांशु को मुबंई के एक कोर्ट ने समन जारी किया है। सुधांशु के साथ पूजा बेदी और 6 अन्य लोगों को भी कोर्ट ने हाजिर होने के लिए कहा है। मामला एक रेप विक्टिम की पहचान उजागर करने से जुड़ा है। दरअसल, एक्टर और सिंगर करण ओबेरॉय पर एक पीड़िता ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। मई 2019 में उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने करण के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 384 के तहत मामला दर्ज किया।

मुंबई. टीवी के सुपरहिट शो अनुपमा (Anupamaa) में वनराज का रोल प्ले कर रहे एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) मुश्किलों में फंस गए हैं। सुधांशु को मुबंई के एक कोर्ट ने समन जारी किया है। सुधांशु के साथ पूजा बेदी और 6 अन्य लोगों को भी कोर्ट ने हाजिर होने के लिए कहा है। मामला एक रेप विक्टिम की पहचान उजागर करने से जुड़ा है। इसी को लेकर कोर्ट ने मंगलवार को समन जारी किया है। दरअसल, एक्टर और सिंगर करण ओबेरॉय पर एक पीड़िता ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। मई 2019 में उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। 

 

करण के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने करण के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 384 के तहत मामला दर्ज किया। जब करण पर आरोप लगे तो कई सेलेब्स ने करण का समर्थन किया था। इनमें पूजा बेदी और सुधांशु पांडे भी शामिल थे। जून 2019 में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़िता की वकील मंशा भाटिया ने ने बताया- मेरी विक्टिम क्लाइंट की पहचान उजागर करने के मामले में धारा 228ए के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस जांच के बाद समन जारी किया गया है। अब सभी को कोर्ट के सामने पेश होना होगा। 

 

पूजा बेदी का रिएक्शन
इस पर पूजा बेदी ओर से भी रिएक्शन आ गया है। पूजा ने कहा- यह परेशान करने वाली बात है कि एक निर्दोष इंसान का नाम सबके सामने उजागर कर उसे बदनाम किया जा सकता है लेकिन एक झूठा रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की पहचान छिपाई जाती है। मैंने किसी भी इंटरव्यू में महिला की पहचान नहीं बताई है। वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग कर रही है। वहीं, सुधांशु की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इसी बीच फैंस चिंतित हैं कि कहीं शो मेकर्स सुधांशु को लेकर कोई बड़ा फैसला ना कर दें। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?