राम कपूर ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन फोटो,लोग कर रहे हैं तारीफ

एक्टर अपने वेट लॉस  से बदले हुए लुक्स को लेकर  हैं चर्चा में 

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2019 12:17 PM IST / Updated: Jul 12 2019, 05:51 PM IST

मुंबई:

टेलीविजन जगत के जाने माने एक्टर राम  कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह किसी से विवाद या कोई बयान नहीं है, बल्कि राम कपूर ने अपनी  एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। राम कपूर ने पिछले दिनों एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी, जिसकी चर्चा हर तरफ थी। अब इसी क्रम में हाल ही में अभिनेता ने अपने बदले हुए लुक्स की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में राम दो अलग लुक में दिख रहे हैं, पहली तस्वीर में वह अपने पहले वाले हेल्दी लुक में दिख रहे हैं, और दूसरी तस्वीर में राम फिट दिख रहे हैं। उनके इस बदले हुए लुक को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं, तो वही उनके कुछ फैंस को उनका पुराना लुक ही भा रहा है।

Latest Videos

कुछ ही महीनों में घटाया वजन 
 
 कुछ महीनो में वजन घटा कर राम ने सभी को हैरान कर दिया। राम ने मात्र  2 महीने में ही अपने आप को फिट कर लिया है। बता दें, कि बीते महीने राम अपनी फैमिली  के साथ वेकेशन पर गए थे और उस समय की पोस्ट की गयी फोटोज में  वह पहले की तरह ही हेल्दी दिख रहे हैं। मगर हाल ही पोस्ट की गयी तस्वीर में उनके इस लुक की वजह वह पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। 


सीरियल "न्याय" से की  थी करियर की शुरुवात 

राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के शो "न्याय" से की थी। सीरियल "घर एक मंदिर" से उन्होनें फेम हासिल किया। बालाजी टेलीफिल्म्स के रोमांटिक ड्रामा, 'कसम से' और 'बडे़ अच्छे लगते हैं' में एक्टिंग करने के बाद  घर-घर में  उन्हें पहचाना जाने लगा।  उन्होंने दोनों धारावाहिकों में अपने कैरेक्टर और शानदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'