
मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisike Pyaar Mein) को हिट बनाने के लिए मेकर्स एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) के इस शो के फैंस को जल्द ही सरप्राइज मिलने वाला है। मेकर्स जल्द ही शो के एक ट्रैक का प्रोमो रिलीज करने वाले हैं और इस प्रोमो में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा (Rekha) नजर आने वाली हैं। इस प्रोमो की शूटिंग हो चुकी है और जल्द ही इसे रिलीज भी किया जाएगा। शो के करेंट ट्रैक में पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के चलते सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) के बीच गलतफहमी पैदा हो जाता है। इसके बाद सई का एक्सीडेंट होता और विराट को अहसास होता है कि वो कितना गलत था। सई अभी तक विराट को माफ नहीं कर पाई है लेकिन आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में सई और विराट का हनीमून ट्रैक दिखाया जाएगा।
आपको बता दें कि इस सीरियल के लॉन्च के वक्त भी मेकर्स ने प्रोमो में रेखा को दिखाया था। शो के पहले प्रोमो में रेखा ही नजर आई थीं और यह प्रोमो काफी हिट हुआ था। वैसे, आपको बता कि इस शो का नाम रेखा की फिल्म रामपुर का लक्ष्मण के गाने गुम है किसी के प्यार.. पर ही रखा गया है। इस फिल्म में रेखा के साथ रणधीर कपूर थे।
इस शो के पहले प्रोमो वीडियो में रेखा बेहद खूबसूरत नजर आई थी। प्रोमो के शुरुआत में रेखा गुम है किसी के प्यार में... गाना गाती दिखाई दी थी। उन्होंने गोल्डन कलर की सिल्क की साड़ी कैरी कर रखी थी। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, लाल लिपस्टिक और बड़े-बड़े झुमके पहने थे। हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहने वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
प्रोमो वीडियो में रेखा गुम है किसी के प्यार में... गाना गाने के बाद कहती हैं- दरअसल ये गीत मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें कही कोई एक कसक छुपी हुई है, जहां प्यार का इंतजार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है। जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है।
आपको बता दें कि रेखा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। वे आखिरी बार 2014 में आई फिल्म सुपर नानी में नजर आई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दो फिल्मों में कैमियो किया था। रेखा ने दो अनजाने, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल, निशान, कर्तव्य, राम बलराम, शेषनाग, किस्मत, एक ही भूल, खून भरी मांग, खूबसूरत जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।