माधुरी दीक्षित से रोहित शेट्टी ने करवाया वो काम की सिहर उठी 'धक धक गर्ल', वायरल हो रहा Video

स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) सीजन 11 और डांस दीवाने (Dance Deewane) सीजन 3 का महासंगम एपिसोड चल रहा है, जिसमें खतरों के खिलाड़ी के फाइनलिस्ट दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी और विशाल आद‍ित्य सिंह डांस दीवाने में पहुंचे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 19, 2021 1:11 PM IST

मुंबई। स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) सीजन 11 और डांस दीवाने (Dance Deewane) सीजन 3 का महासंगम एपिसोड चल रहा है, जिसमें खतरों के खिलाड़ी के फाइनलिस्ट दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी और विशाल आद‍ित्य सिंह डांस दीवाने में पहुंचे हैं। वहीं डांस दीवाने के कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी के सामने धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आए। इसी बीच, रोहित शेट्टी ने डांस दीवाने की जज माधुरी दीक्षित से कुछ ऐसा काम करवाया, जिससे माधुरी भी सिहर उठीं। 
 

खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने माधुरी दीक्षित को एक स्टंट करने के लिए कहा। इस दौरान माधुरी दीक्षित के सामने दो बॉक्स रखे थे, जिसमें से एक बॉक्स में चूहे हैं और दूसरा बॉक्स खाली था। इसके बाद रोहित ने माधुरी से कहा कि आपको 1 मिनट के अंदर चूहों को उठाकर दूसरे बॉक्स में डालना है। माधुरी को ऐसा करने में काफी डर लग रहा था। कलर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें माधुरी चूहों को हाथ में लिए नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा- माधुरी दीक्षित बनेंगी खिलाड़ी, जब उन्हें करना होगा रोहित शेट्टी के दिए खतरों का सामना। बता दें कि ये महासंगम एपिसोड रविवार रात को 8 बजे ऑनएयर होगा। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी से अब तक 7 कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुके हैं। इनमें सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल, अनुष्का सेन, अभिनव शुक्ला और सना मकबूल शामिल हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल