
मुंबई। जानी-मानी TV एक्ट्रेस शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) ने हाल ही में बताया था कि वो पिछले 4 साल से बुरे दौर से गुजर रही हैं। हालांकि, अब उनकी मदद के लिए रोहित शेट्टी ने हाथ बढ़ाया है। इस बात की जानकारी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने दी है। अशोक पंडित के मुताबिक, जब मुझे शगुफ्ता के बारे में पता चला तो मैंने उनसे कॉन्टेक्ट किया। शगुफ्ता की परेशानी सुनने के बाद मैंने रोहित शेट्टी से बात की। इस पर रोहित फौरन मदद के लिए तैयार हो गए। इसके बाद रोहित शेट्टी ने शगुफ्ता को ठीकठाक रकम देते हुए उनकी हेल्प की।
शगुफ्ता ने भी एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया है। शगुफ्ता ने कहा- मैं उनकी बेहद शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मेरे लिए जो भी किया, भगवान उसके लिए उनका भला करे। वो मुझसे कभी नहीं मिले, मैंने उनसे कभी फोन पर बात तक नहीं की, लेकिन फिर भी उन्होंने हमारी मदद की। मैं उनका जितना शुक्रिया करूं, कम है।
बता दें कि शगुफ्ता ने हाल ही में बताया था कि वो पिछले 4 साल से तंगहाली में हैं। कोविड-19 महामारी में लगे लॉकडाउन की वजह से काम की कमी के चलते उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई। यहां तक कि उन्हें अपनी कार और जेवर भी बेचने पड़े। शगुफ्ता के मुताबिक, मेरी 73 साल की मां को मेडिकल हेल्प चाहिए क्योंकि उन्हें डायबिटीज और घुटने की समस्या है। मैं उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने में असमर्थ हूं। मेरा भी ट्रीटमेंट चल रहा है। मेरे पास उसके लिए भी पैसा नहीं है।
54 साल की शगुफ्ता को 1998-99 के पॉपुलर TV शो सांस के लिए जाना जाता है। नीना गुप्ता और कंवलजीत सिंह के साथ शो से पहले, वे परम्परा, जुनून और द ज़ी हॉरर शो में दिखाई दे चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में शो बेपनाह में देखा गया था। TV शो के अलावा, उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, हीरो नंबर 1 और लैला मजनूं जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।