
मुंबई. सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा: म्यूजिक का त्योहार (Sa Re Ga Ma Pa) का फिनाले बीती रात हुआ और इस सीजन के विनर की घोषणा की गई। इस बार शो की विजेता वेस्ट बंगाल की नीलांजना राय ( Neelanjana Ray) रही। 19 साल की नीलांजना राय को सा रे गा मा पा: म्यूजिक का त्योहार की ट्रॉफी के साथ 10 लाख पुरस्कार राशि दी गई है। जबकि शो में राजश्री बाग फर्स्ट रनर अप और शरद शर्मा सेकेंड रनर अप रहे। राजश्री को मेकर्स की तरफ से 5 लाख रुपए दिए गए तो शरद शर्मा को 3 लाख रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई। आपको बता दें कि नीलांजना 12वीं क्लास में पढ़ती है और उन्हें गाने का शौक है। शो में वोटिंग की जरिए उन्हें विनर बनाया गया। ये शो करीब 3 महीने चला।
Neelanjana Ray ने जाहिर की खुशी
सारेगामापा की ट्रॉफी जीतने के बाद नीलांजना ने कहा- मैं सारेगामापा 2021 जीतकर बहुत खुश हूं और मेरे इस सफर में दर्शकों की तरफ से मुझे जो सराहना और प्यार मिला है उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। ये मेरे लिए एक ऐसा पल है जो मैं कभी भूला नहीं सकती। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा हैं कि ये शानदार सफर अब समाप्त हो गया है। शो के जज को लेकर उन्होंने कहा- मुझे हमारे जजों, मेंटर से सीखने को मिला है और सभी ज्यूरी मेंबर ने भी इस सफर के दौरान जो फीडबैक दिया है वो काफी अच्छा रहा है।
- नीलांजना राय ने आगे कहा- मैं उन सभी अनमोल पलों को संजोकर रखूंगी जो मैंने इस शो के स्टेज पर बिताए। मेरे साथी प्रतियोगी के साथ जुड़कर मुझे काफी ज्यादा खुशी हुई। हमारे सेट पर हर कोई मेरे लिए एक फैमिली मेंबर की तरह रहा है। उन्होंने जीटीवी को थैंक्स कहते हुए कहा- मुझे ये मौका देकर खुद को साबित करने के लिए मैं जीटीवी को धन्यवाद देना चाहूंगी।
- अपनी जर्नी पर बात करते हुए नीलांजना राय ने कहा- हर व्यक्ति को लाइफ में कई कठिन दौर से गुजरना पड़ता है। हालांकि, मैंने अपनी लाइफ में अभी तक कुछ बड़ा काम नहीं किया है। म्यूजिक सीखना आसान नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर अलीपुरद्वार से ताल्लुक रखने वालीं नीलांजना एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। नीलांजना अब अपनी 12वीं बोर्ड की एग्जाम की तैयारी में जुट गई है।
ये भी पढ़ें
ये है Pushpa की रियल लाइफ Srivalli, पहली नजर में ही दे बैठे थे दिल लेकिन सामने थी एक बड़ी अड़चन
कटी-फटी ड्रेस में Urfi Javed ने दिए कातिलाना पोज, एक बोला-इस तरह के कपड़े पहन ये रोज जाती कहां है
5 साल के बेटे ने ऐसा डराया गिरते-गिरते बचे Saif Ali Khan तो अपनी में धुन में मगन दिखी Kareena Kapoor
बिना मेकअप इस हालत में दिखी Akshay Kumar की सास, पहचानना हुआ मुश्किल, कभी बिकिनी पहन मचाया था हंगाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।