
मुंबई। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) की 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' तमाम तिकड़म के बावजूद टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। शो के कंटेंट को लेकर करणी सेना समेत कुछ संगठनों ने पहले से ही नाराजगी जताते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है। ऐसे में टीआरपी लिस्ट में जगह न मिल पाना भी शो के लिए खतरे की घंटी जैसा ही है।
'तारक मेहता' को नहीं मिली जगह :
दयाबेन यानी दिशा वाकाणी के शो में लौटने की खबर भी इसे टॉप-10 में जगह नहीं दिला पाई। वहीं कॉमेडियन कपिल का 'द कपिल शर्मा शो' भी टॉप-5 से बाहर है। हालांकि इसे टॉप-10 में जरूर जगह मिल गई है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को चौथा स्थान मिला है। पिछले हफ्ते यह पांचवे नंबर पर था।
टॉप-3 में इन शोज को मिली जगह :
बार्क की लिस्ट में टॉप 3 में जो सीरियल जगह बनाने में कामयाब हुए हैं, उनमें श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर का शो 'कुंडली भाग्य' टॉप पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर शब्बीर अहलूवालिया और श्रृति झा का सीरियल 'कुमकुम भाग्य' दूसरे नंबर पर है। जबकि तीसरे नंबर पर कार्तिक और नायरा के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जगह मिली है।
ये हैं टॉप-10 सीरियल :
| टीआरपी रेटिंग | सीरियल |
| 1 | कुंडली भाग्य |
| 2 | कुमकुम भाग्य |
| 3 | ये रिश्ता क्या कहलाता है |
| 4 | कौन बनेगा करोड़पति |
| 5 | सुपरस्टार सिंगर |
| 6 | द कपिल शर्मा शो |
| 7 | तुझसे है राब्ता |
| 8 | ये रिश्ते हैं प्यार के |
| 9 | गुड्डन तुमसे न हो पाएगा |
| 10 | कसौटी जिंदगी की 2 |
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।