ईद की तैयारियों में जुटी ससुराल सिमर...की एक्ट्रेस, बताया घर बैठे कैसे रचाएं गहरी मेहंदी

Published : May 23, 2020, 02:56 PM IST
ईद की तैयारियों में जुटी ससुराल सिमर...की एक्ट्रेस, बताया घर बैठे कैसे रचाएं गहरी मेहंदी

सार

कोरोना लॉकडाउन में रमजान के महीने की रंगत भी फीकी नजर आई। अब लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन बाजारों में न तो किसी तरह की रौनक है और ना ही वो उत्साह नजर आ रहा है। इसी बीच, ससुराल सिमर...की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी ईद से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मेहंदी से जुड़ी ट्रिक्स बताती नजर आ रही हैं। 

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन में रमजान के महीने की रंगत भी फीकी नजर आई। अब लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन बाजारों में न तो किसी तरह की रौनक है और ना ही वो उत्साह नजर आ रहा है। इसी बीच, ससुराल सिमर...की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी ईद से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मेहंदी से जुड़ी ट्रिक्स बताती नजर आ रही हैं। 

 

वीडियो में दीपिका कक्कड़ मेहंदी से जुड़ी ऐसी ट्रिक्स बता रही हैं, जिसका इस्तेमाल करके घर बैठे ही शानदार मेहंदी रचाई जा सकती है। इतना ही नहीं, वीडियो में दीपिका कक्कड़ सिलाई बुनाई और कढ़ाई करती भी नजर आ रही हैं।

दीपिका कक्कड़ ने अपनी मेहंदी में चीनी और लौंग का तेल डालकर एक पेस्ट तैयार किया। इसके बाद उन्होंने इस पेस्ट को पॉलीथीन में ढंक कर कुछ  घंटों के लिए रख दिया ताकि मेहंदी अच्छा रंग दे सके। मेहंदी के रंगत चेक करने के लिए उन्होंने एक टिश्यू पेपर मेहंदी के साथ रखा है ताकि इस पेपर को देखकर मेहंदी के सही रंग का अंदाजा लगाया जा सके। दीपिका ने ये भी बताया कि यह तकनीक उन्होंने ससुराल में ही सीखी है।

बता दें कि दीपिका की शादी शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में फरवरी, 2018 में हुई थी। दीपिका और शोएब की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल...' के सेट पर हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई बातें उठी थीं, लेकिन शोएब-दीपिका ने इन बातों को कभी तवज्जो नहीं दी।

दीपिका की ये दूसरी शादी है। दीपिका ने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी। इस बात का अनाउंसमेंट शादी के तीन साल बाद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अलगाव शोएब की वजह से आया था। दोनों जनवरी 2015 में अलग हो गए थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahhi Vij का नदीम नादज़ से अफेयर? Ex हसबैंड Jay Bhanushali का चौंकाने वाला रिएक्शन
Prashant Tamang Dies: कौन थे प्रशांत तमांग, पत्नी-बेटी के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए?