बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज के पापा पर लगा महिला के साथ यौन शोषण का आरोप, घर से हुए फरार

Published : May 21, 2020, 04:46 PM ISTUpdated : May 21, 2020, 05:59 PM IST
बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज के पापा पर लगा महिला के साथ यौन शोषण का आरोप, घर से हुए फरार

सार

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ 40 साल की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि संतोक सिंह ने बंदूक की नोंक पर अपनी कार में ही उसके साथ गलत काम किया।

मुंबई। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ 40 साल की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि संतोक सिंह ने बंदूक की नोंक पर अपनी कार में ही उसके साथ गलत काम किया। साथ ही महिला का ये भी आरोप है कि संतोख सिंह ने मुंह बंद करने की धमकी भी दी थी। इस पूरे मामले में शहनाज के भाई शहबाज का कहना है कि मेरे पिता पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं और उनके सम्मान को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि ये मामला 14 मई का है लेकिन थाने में केस 19 मई को दर्ज करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप लगाने वाली पीड़िता जालंधर की रहने वाली है। वह 14 मई को ब्यास स्थित संतोक सिंह के घर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी। इसके बाद संतोक सिंह ने उस महिला को उसके ब्वॉयफ्रेंड से मिलाने के बहाने अपनी कार में बुलाया और बंदूक की नोंक पर उसका बलात्कार किया। 

 

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर के मुताबिक, संतोक सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और जब वह जांच के लिए उनके घर पहुंचे तो वो फरार हो चुके थे। महिला ने पुलिस ने बताया कि संतोख सिंह ने मुंह बंद रखने के लिए कहा था। संतोख ने कहा था कि यदि किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। हालांकि बाद में महिला ने केस दर्ज करवा दिया। 

वहीं शहनाज के भाई शहबाज का कहना है कि वो शिकायत करने वाली महिला को नहीं जानते हैं। मैं और शहनाज दोनों ही उसे नहीं जानते हैं। हम लोग पिछले कुछ वक्त से मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं। हम जानते हैं कि हमारे पापा पूरी तरह निर्दोष हैं और जल्द ही इसका न्याय होगा। 

बता दें कि शहनाज और उनके भाई शहबाज फिलहाल मुंबई में क्वारैंटाइन हैं। फिलहाल वो पंजाब जाएंगे या नहीं इस पर उनका कहना है कि मैं सुबह से ही कॉल में बिजी हूं और मैं चाहूंगा कि मीडिया हमारा सहयोग करे। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahhi Vij का नदीम नादज़ से अफेयर? Ex हसबैंड Jay Bhanushali का चौंकाने वाला रिएक्शन
Prashant Tamang Dies: कौन थे प्रशांत तमांग, पत्नी-बेटी के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए?