Dance India Dance 7: अनरियल क्रू ने मारी बाजी, ट्रॉफी के साथ मिले लाखों रुपए

Published : Sep 30, 2019, 08:21 AM IST
Dance India Dance 7: अनरियल क्रू ने मारी बाजी, ट्रॉफी के साथ मिले लाखों रुपए

सार

'डांस इंडिया डांस' में टेरेंस लुईस के अलावा करीना कपूर खान ने 'दबंग 2' के सुपरहिट गाने 'फेविकोल' और प्रियंका के साथ फिल्म 'डॉन' के लगाने 'आज की रात...' गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

मुंबई. टीवी डांस  रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के 7वें सीजन का ग्रैंड फिनाले रविवार 29 सितंबर को हुआ। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट ने अपनी तरफ से जोरदार परफॉर्मेंस देने की कोशिश की। लेकिन इस सीजन को अनरियल क्रू ने जीत लिया है। उन्हें अवॉर्ड के साथ पांच लाख रुपए भी मिले। शो में करीना कपूर का साथ देने के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस भी पहुंची। इन दोनों एक्ट्रेस ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा। ये काफी दिलचस्प था।

शो में चार टीमें थीं आमने-सामने 

शो के फिनाले में चार टीमें आमने-सामने थीं। जिसमे मुकुल जैन ( इस्ट के टाइगर), अनरियल क्रू ( नॉर्थ के नवाब), आई एम हिप हॉप (साउथ के थलाइवन्स) और  कुलदीप-प्रांशू ( वेस्ट के सिंघम) शामिल थे। इसके साथ ही शो के जज पैनल में करीना कपूर खान के साथ रफ्तार और बॉस्को शामिल थे। 'डांस इंडिया डांस' के फिनाले में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को प्रमोट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर भी नजर आए। 

 

शो में हुई खूब मस्ती 

'डांस इंडिया डांस' में टेरेंस लुईस के अलावा करीना कपूर खान ने 'दबंग 2' के सुपरहिट गाने 'फेविकोल' और प्रियंका के साथ फिल्म 'डॉन' के लगाने 'आज की रात...' गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों एक्ट्रेस को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया। शो को होस्ट कर रहे करण वाही ने दोनों से एक सवाल पूछा कि अगर सेल में किसी बैग का आखिरी पीस मिले तो आप दोनों क्या करेंगी। इस सवाल का न सिर्फ करीना ने बल्कि प्रियंका ने भी मजाकिया अंदाज में जबरदस्त जवाब दिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shark Tank India Judge Azhar Iqubal का घर किसी महल से कम नहीं, देखे 8 Inside Photos
TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा