Sidharth Shukla का लास्ट सॉन्ग रिलीज, इमोशनल दिखी शहनाज गिल

Published : Oct 20, 2021, 06:09 PM ISTUpdated : Oct 20, 2021, 06:56 PM IST
Sidharth Shukla का लास्ट सॉन्ग रिलीज, इमोशनल दिखी शहनाज गिल

सार

सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के गम से ना ही शहनाज गिल उभर पाई है और ना ही उनके फैंस। उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। ऐसे में उनका नया सॉन्ग आना फैंस के लिए काफी इमोशनल मूमेंट साबित होता नजर आ रहा है।

नई दिल्ली। करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करने वाले (Sidharth Shukla) कुछ समय पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन लोगों के दिलों में आज भी वो जिंदा हैं। इसलिए आज भी उनके फैंस उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं। लेकिन आज इमोशनल होने की जरूरत नहीं है। भले ही सिद्धार्थ हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके नए सॉन्ग के जरिए हम उनकी एक झलक तो देख ही सकते हैं।

जीं हां सिद्धार्थ शुक्ला और (shehnaaz Gill) का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग हैबिट आज रिलीज हो गय। जिसको सिद्धार्थ के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और ढेर सारा प्यार दे रहे हैं जैसे वो इस जोड़ी को हमेशा दिया करते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी पीठ की नुमाइश करती दिखी ये हीरोइन तो करीना कपूर की होने वाली भाभी संग इस हाल में दिखे अर्जुन कपूर

गाने में झलका शहनाज का दर्द

सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया से जाने से पहले इस गाने की आधी शूटिंग कर चुके थे। जिसके बाद सवाल ये उठा की इस गाने को पूरा कौन करेगा। तब शहनाज ने आगे बढ़कर इस गाने को अकेले ही पूरा किया। आप इस गाने को जब देखना शुरू करेंगे तो ये गाना आपको इसमें कई ऐसे मूमेट दिखाई देंगे, जिसको देखकर आप काफी खुश हो जाएगे। लेकिन गाना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा आप इमोनशल हो जाएगे। क्योंकि आखिरी में आपको शहनाज का दर्द महसूस होगा जो उन्होंने सिद्धार्थ को खोने के समय महसूस किया होगा।

गाने में शहनाज का इमोशनल मूमेंट

शहनाज गिल काफी स्ट्रॉग हैं इस बात को हर कोई मानता है। लेकिन जब अपना कोई अचानक चला जाता है तो खुद को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही हाल हुआ शहनाज का उन्होंने गाने में अपने आपको काफी संभालने की कोशिश की है लेकिन अकेले उस गाने को पूरा करना वो भी सिद्धार्थ के जाने के बाद उनके लिए थोड़ा मुश्कलि साबित हुआ जिसकी झलक आपको शहनाज के चेहरे पर आसानी से दिख जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Sidharth Shukla के अंतिम संस्कार से ठीक पहले की तस्वीर? इसका सच जानकर पकड़ लेंगे सिर

सिडनाज के गाने को फैंस कर रहे हैं काफी पसंद

सिडनाज के फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। गाना रिलीज हो गया है, और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। गाने के रिलीज के कुछ मिनटों बाद ही इसमें हजारों में व्यूज आने शुरू हो गए, साथ ही सोशल मीडिया पर भी शेयर करना शुरू कर दिया।
 

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19 के बाद आ रहे 7 धांसू रियलिटी शोज, TV-OTT दोनों पर देखने मिलेंगे
OTT Release: दिसंबर के दूसरे हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी 7 फिल्में-वेब सीरीज