ब्रेकअप के बाद भी सुशांत सिंह की पसंद का ख्याल रखती थी अंकिता लोखड़े, आज भी वार्डरोब में रखी ये खास चीज

Published : Jul 13, 2020, 06:08 PM IST
ब्रेकअप के बाद भी सुशांत सिंह की पसंद का ख्याल रखती थी अंकिता लोखड़े, आज भी वार्डरोब में रखी ये खास चीज

सार

लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखड़े को लेकर एक खबर सामने आई है। आपका जानकर हैरानी होगी कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद भी अंकिता उनकी पसंद और नापसंद का खासतौर पर ध्यान रखती थी। बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

मुंबई. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखड़े को लेकर एक खबर सामने आई है। आपका जानकर हैरानी होगी कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद भी अंकिता उनकी पसंद और नापसंद का खासतौर पर ध्यान रखती थी। बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 


पीला रंग पसंद था सुशांत को
सुशांत सिंह के निधन के बाद उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आ रही है। फैंस उनकी पसंद-नापसंद जानने के साथ ही थ्रोबैक वीडियोज-फोटोज को देखकर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच ये बात भी सामने आई कि पीला रंग सुशांत सिंह का फेवरेट रंग था और अंकिता, सुशांत की पसंद के कपड़े ही पहना करती थी। उनके सोशल मीडिया पर देखा जाए तो ब्रेकअप के बाद भी वे कई बार पीले रंग के आउटफिट में नजर आई हैं।


आज भी वार्डरोब में है येलो आउटफिट्स
अंकिता के वार्डरोब की बात करें तो आज भी वहां येलो कलर के कई सारी आउटफिट्स देखने को मिलते हैं। उनके वार्डरोब में पीले रंग की कई साड़ियां है। सुशांत से रिश्ता टूटने के बाद अंकिता अपनी खास दोस्त के साथ ट्रिप पर गई थी। इस दौरान भी उन्होंने पीले रंग की स्लिट ड्रेस पहनी थी। सालों पहले उन्होंने ब्राइडल फोटोशूट करवाया था। इस मौके पर भी उन्हें पीले रंग के लहंगे में देखा गया था।

PREV

Recommended Stories

YRKKH हुआ TRP रिपोर्ट से बाहर, जानें पहले नंबर पर किसका नाम?
Bigg Boss 19 की तान्या मित्तल का नया बखेड़ा, डिजाइनर ने लगाया गंभीर आरोप