तुनिषा शर्मा का हुआ मर्डर ! प्रत्यूषा बनर्जी के पिता ने कहा- हत्याओं को खुदकुशी देने का चल रहा ट्रेंड

Published : Dec 30, 2022, 07:03 PM ISTUpdated : Dec 30, 2022, 07:05 PM IST
तुनिषा शर्मा का हुआ मर्डर ! प्रत्यूषा बनर्जी के पिता ने कहा- हत्याओं को खुदकुशी देने का चल रहा ट्रेंड

सार

टीवी स्टार के मामले को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है, वहीं एक्ट्रेस की मौत की तुलना प्रत्यूषा बनर्जी के निधन से की जा रही है। वहीं  बालिका वधु  की एक्ट्रेस के पिता ने तुनिषा की मौत को मर्डर बताया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क : तुनिषा शर्मा की खुदकुशी से टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका लगा है ।   24 दिसंबर को एक्ट्रेस अपने मेकअप रूम में मृत पाई गईं थी ।  टीवी स्टार की मौत मामले को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है, इस बीच एक्ट्रेस की मौत की तुलना प्रत्यूषा बनर्जी के निधन से की जा रही है। वहीं  बालिका वधु  की एक्ट्रेस के पिता ने तुनिषा की मौत को मर्डर बताया है। 

तुनिषा की मौत पर प्रत्युषा बनर्जी के पिता का बड़ा आरोप 
तुनिषा शर्मा ने अपने को- आर्टिस्ट शीज़ान खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी, जिसे वह डेट कर रही थी। इसके तकरीबन 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था । वहीं तुनिषा की मां वनिता ने शीजान पर  गंभीर आरोप लगाए हैं । शीजान फिलहाल पुलिस हिरासत में है। वहीं प्रत्युषा बनर्जी की मौत से कुछ हद तक तुनिषा का मामला भी लिंक हो गया है। इससे पहले 24 वर्षीय प्रत्युषा बनर्जी ने कथित तौर पर अपने बॉय फ्रेंड राहुल के साथ अनबन के बाद  फांसी लगा  ली थी । वहीं प्रत्यूषा के माता-पिता का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

शंकर बनर्जी ने जताया दुख
 प्रत्यूषा के पिता शंकर बनर्जी ने तुनिषा की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वह अपनी दिवंगत बेटी की तरह एक और लड़की के इस कदम से निराश हैं। “जब मैंने तुनिषा के बारे में खबर पढ़ी, तो मुझे बहुत दुख हुआ। अचानक मेरे पुराने घाव हरे हो गए। एक पिता होने के नाते मैं अभी तुनिषा की मां की हालत समझ सकता हूं।'

तुनिषा की मौत को बताया मर्डर 
वहीं उन्होंने तुनिषा की मौत को मर्डर बताया और कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो तुनिशा की मौत को मैं जितना समझ सकता हूं, यह मुझे हत्या जैसा लगता है। बीते कुछ सालों में इस तरह की तमाम हत्याओं को खुदकुशी का रूप दिया जा रहा है।  कुछ ऐसा ही हुआ सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी हुआ था । हमने भी अपनी बेटी को खोया है। वहीं फिर एक मां ने अपनी 20 साल की मासूम बेटी को खो दिया है। उसका दुःख हमें अपना सा लगता है।

शूटिंग सेट के माहौल पर उठाया सवाल
 प्रत्यूषा के पिता ने शूटिंग सेट पर माहौल पर सवाल उठाया  है।  बनर्जी ने कहा कि ये  कदम उठाने से पहले तुनिषा किस तरह मानसिक पीड़ा और दर्द से गुजरी होगी । उन्होंने कहा, 'ऐसा कैसे हो सकता है कि आप ऐसे माहौल में हों, जहां आपके आसपास इतने सारे लोग मौजूद हों और फिर भी आप ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो जाएं । यदि कोई जानबूझकर खुदकुशी करता है, तो वह सुसाइड नोट जरुर छोड़ता है, ताकि अन्य लोगों को परेशानी न हो, यह 100% हत्या का मामला है। 

शंकर अपनी बेटी के लिए भी इंसाफ मांगा है। उन्होंने यह भी कि वह उम्मीद करता है कि प्रत्युषा के साथ जो कुछ भी हुआ वह किसी भी बच्चे के साथ न हो। 
 


ये भी पढ़ें - 
अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की एंगेजमेंट पार्टी में सलमान, शाहरुख खान का जलवा, ये सेलेब्स भी पहुंचे
अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट का एंटीलिया में हुआ ग्रेंड वेलकम, मुकेश अंबानी के घर पार्टी का देखें वीडियो
फिर टॉपलेस हुई उर्फी जावेद, डायमंड से ढकी बॉडी, देखें वायरल 5 तस्वीरें
Bigg Boss 16: क्या शो के साथ सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म ? जानें अब कौन होस्ट करेगा विवादित शो

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार