जुड़वां बेटियों के पिता करणवीर बोहरा दोबारा बने पापा, पत्नी टीजे ने दिया नन्ही परी को जन्म

Published : Dec 21, 2020, 10:34 AM ISTUpdated : Dec 21, 2020, 03:32 PM IST
जुड़वां बेटियों के पिता करणवीर बोहरा दोबारा बने पापा, पत्नी टीजे ने दिया नन्ही परी को जन्म

सार

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (karanvir bohra) दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू (teejay sidhu) ने बेटी को जन्म दिया है। यह दूसरी बार है जब दोनों पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले 2016 में दोनों के घर दो जुड़वां बेटियां बेला वोहरा और विएना बोहरा का जन्म हुआ था। इसी साल अगस्त में दोनों ने  सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनके घर में फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है। रविवार को करणवीर ने अस्पताल के बाहर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके हाथों में बेबी कार सीट है। 

मुंबई. टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (karanvir bohra) दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू (teejay sidhu) ने बेटी को जन्म दिया है। यह दूसरी बार है जब दोनों पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले 2016 में दोनों के घर दो जुड़वां बेटियां बेला वोहरा और विएना बोहरा का जन्म हुआ था। इसी साल अगस्त में दोनों ने  सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनके घर में फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है। रविवार को करणवीर ने अस्पताल के बाहर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके हाथों में बेबी कार सीट है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- अस्पताल में जाना लग रहा है जैसे लव मेरा हिट-हिट किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है। लड़का हो या लड़की मैं भाग्यशाली रहूंगा।


करणवीर से स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए कहा- हां हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। हमने पहले ही यह तय कर लिया था कि बेटा हो या बेटी, उसका जमकर स्वागत किया जाएगा। अगर लड़का होता तो हमारे परिवार में लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश होते। अब क्योंकि लड़की है तो यह लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती हैं। मैं खुद को सबसे ज्यादा खुशकिस्मत मानता हूं। ओम नम: शिवाय। बता दें कि करणवीर और तीजे ने 2006 में शादी की थी। दोनों की ये शादी बेंगलुरु के आश्रम में हुई थी।  


बता दें कि करणवीर और टीजे फिलहाल में कनाडा में है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि बच्चे का जेंडर पता करना कनाडा में लीगल है, लेकिन वे इसे सरप्राइस रखना चाहते हैं। टीजे ने फोटो शेयर कर लिखा था- हम यह नहीं जानते कि लड़का है या लड़की। कनाडा में इस बात की जानकारी लेने की अनुमति है लेकिन हम इसे सरप्राइस ही रखेंगे और यह मायने नहीं करता लेकिन मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे यह नहीं पता कि लड़कों को कैसे पाला जाता है। मुझे यह पता है कि बेटियों को कैसे पाला जाता है। इसीलिए मैं लड़की ही चाहती हूं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!