शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई, अगले साल फरवरी में धूमधाम से हो सकती है शादी

Published : Nov 24, 2020, 11:25 PM IST
शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई, अगले साल फरवरी में धूमधाम से हो सकती है शादी

सार

एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने हाल ही में एक्ट्रेस रुचिका कपूर (Ruchika kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। शाहीर और रुचिका शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। शाहीर और रुचिका पहले ही सगाई कर चुके हैं। शाहीर ने सोशल मीडिया पर सगाई की एक फोटो शेयर की है। दोनों के फैन्स शाहीर और रुचिका को बधाइयां दे रहे हैं।

मुंबई। टीवी एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने हाल ही में एक्ट्रेस रुचिका कपूर (Ruchika kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। शाहीर और रुचिका शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। शाहीर और रुचिका पहले ही सगाई कर चुके हैं। शाहीर ने सोशल मीडिया पर सगाई की एक फोटो शेयर की है। दोनों के फैन्स शाहीर और रुचिका को बधाइयां दे रहे हैं। शाहीर ने अपनी मंगेतर रुचिका का हाथ पकड़े हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें रुचिका के हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आ रही है। 

 

रुचिका और शाहीर को टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं, जिनमें एकता कपूर, श्रिया पिलगांवकर, अनीता हसनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा, तुषार कपूर शामिल हैं। हालांकि शाहीर शेख ने फिलहाल शादी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

 

शाहीर और रुचिका करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। माना जा रहा है कि दोनों नवंबर में ही शादी कर सकते हैं। कोरोना को देखते हुए दोनों फिलहाल कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। हालांकि अगले साल फरवरी में दोनों धूमधाम से शादी कर सकते हैं।      

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की