
मुंबई। टीवी एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने हाल ही में एक्ट्रेस रुचिका कपूर (Ruchika kapoor) के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। शाहीर और रुचिका शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। शाहीर और रुचिका पहले ही सगाई कर चुके हैं। शाहीर ने सोशल मीडिया पर सगाई की एक फोटो शेयर की है। दोनों के फैन्स शाहीर और रुचिका को बधाइयां दे रहे हैं। शाहीर ने अपनी मंगेतर रुचिका का हाथ पकड़े हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें रुचिका के हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आ रही है।
रुचिका और शाहीर को टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं, जिनमें एकता कपूर, श्रिया पिलगांवकर, अनीता हसनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा, तुषार कपूर शामिल हैं। हालांकि शाहीर शेख ने फिलहाल शादी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
शाहीर और रुचिका करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। माना जा रहा है कि दोनों नवंबर में ही शादी कर सकते हैं। कोरोना को देखते हुए दोनों फिलहाल कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। हालांकि अगले साल फरवरी में दोनों धूमधाम से शादी कर सकते हैं।