दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन ननद हुई बीमार, अस्पताल में होना पड़ा एडमिट

Published : Feb 25, 2020, 02:05 PM IST
दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन ननद हुई बीमार, अस्पताल में होना पड़ा एडमिट

सार

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी की ननद का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा की अचानक तबीयत खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मुंबई. टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी की ननद का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा की अचानक तबीयत खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। शिरीन की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने ये खबर सोशल मीडिया पर दी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पेट में इंफेक्शन हो गया था। 

शिरीन ने दी जानकारी 

शिरीन मिर्जा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पेट में इंफेक्शन हुआ है। मॉर्निंग में स्थिति खराब थी और शाम होते-होते और भी खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें अचानक से ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में  4-5 दिन लगेंगे। एक्ट्रेस को फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाना था लेकिन अब वो अस्पताल में हैं। शिरीन ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है। स्टोरी में शिरीन एक गाड़ी में बैठी दिख रही हैं। उनके एक हाथ में पट्टियां बंधी हुई है। फोटो के साथ शिरीन ने लिखा, 'पिछले दो दिनों से चाय नहीं पी है, बीमार फील कर रही हूं।'

 

इन टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं शिरीन

बता दें, शिरीन मिर्जा सीरियल 'ये है मोहब्बतें'  में नजर आ चुकी हैं। शो में उन्हें खूब पसंद किया गया था। वो करण पटेल (रमन भल्ला) की बहन (सिम्मी भल्ला) के रोल में थीं। शो में उनका कैरेक्टर काफी अहम था। दिव्यांका त्रिपाठी संग भी उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इससे पहले शिरीन को 'सावधान इंडिया', 'एमटीवी गर्ल्स नाइट', 'ये है आशिकी', '24', 'गुटर गू', 'ढाई किलो प्रेम' जैसे कई फेमस टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

TV स्टार्स की होली, गौरव खन्ना को किया पत्नी ने Kiss, जमकर नाची अंकिता लोखंडे, 8 PHOTOS
होली खेलने का नहीं मूड तो OTT पर देखें ये 7 फिल्म, एक्शन-रोमांस का मिलेगा डबल डोज