
मुंबई. टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो से जुड़े स्टार्स की शादी की खबरें एक के बाद एक आ रही है। अब खबर है कि इस शो से जुड़े 2 लीड स्टार्स शादी के बंधन में बंधने वाले है। अगर और सोच रहे होंगे कि ये आपस में शादी कर रहे हैं तो ऐसा नहीं है, दोनों ही अपने-अपने पार्टन्स के साथ इसी महीने यानी नवंबर की अलग-अलग डेट्स को सात फेरे लेंगे। और ये स्टार्स हैं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और संजय गगनानी (Sanjay Gagnani)। बता दें कि श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगी। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।
इनके साथ रहा श्रद्धा आर्या का अफेयर
टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा आर्या की शादी में परिवार के कुछ लोग ही शामिल होंगे। हालांकि, अभी यह बात क्लियर नहीं हुई है कि उनकी शादी में कुंडली भाग्य की टीम पहुंचेगी या नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा आर्या ने 2015 में जयंत नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी। लेकिन कुछ समय बाद यह सगाई टूट गई थी। इसके बाद श्रद्धा ने आलम सिंह को डेट किया। नच बलिए 9 में आने के 2 महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिलहाल वे किससे शादी कर रही ये बात भी साफ नहीं हुई है।
26 नवंबर को 7 फेरे लेंगे संजय गगनानी
संजय गगनानी भी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही संजय गगनानी ने खुलासा किया था कि वो मंगेतर पूनम प्रीत के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच उनकी शादी की डेट भी सामने आ चुकी है। वे 26 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि संजय की शादी से जुड़ी ज्यादा जानकारी रिवील नहीं हुई है। हालांकि, वे भी श्रद्धा आर्या की तरह दिल्ली में ही शादी करेंगे। बता दें कि उन्होंने 2018 में पूनम प्रीत से सगाई की थी।
ये भी पढ़ें -
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: इस महल में पूरी होगी शादी की रस्में, 6 दिन चलेंगे वेडिंग फंक्शन
Poonam Pandey Controversies : बाथरूम वीडियो लीक करने से न्यूड होने तक, ये हैं पूनम से जुड़े 8 विवाद
Neelam Birthday: इस हीरोइन को देखते ही होश खो बैठे थे Govinda, शादी करने उठाया था चौंकाने वाला कदम
Rajkummar Rao Patralekha Wedding: महज एक दिन बाद दूल्हा बनेगा एक्टर, ट्रेडिशनल स्टाइल में होगी शादी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।