टीवी इंडस्ट्री को एक और झटका, 47 की उम्र में अब इस एक्टर का निधन, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

बीच टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी शो श्रीगणेश के एक्टर जागेश मुकाती का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार दोपहर को अंतिम सांस ली। वे 47 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वो पिछले तीन-चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में एक बार फिर से शोक की लहर है।इंडस्ट्री के लिए बीता कुछ वक्त काफी मुश्किल रहा है। कई सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, प्रेक्षा मेहता, बासु चटर्जी, गीतकार योगेश जैसे कई सेलेब्स का निधन हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Jun 11, 2020 5:08 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 09:45 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत अभी भी जारी है। हजारों लोग इस वायरस की वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। देश में अभी भी हर रोज इस बीमारी से कई लोग संक्रामित हो रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन के बाद देश में अब लोगों को राहत दी गई है और वे घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी शो श्रीगणेश के एक्टर जागेश मुकाती का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार दोपहर को अंतिम सांस ली। वे 47 साल के थे। 


सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
जागेश टीवी शो 'अमिता का अमित', 'श्री गणेश' के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो पिछले तीन-चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में एक बार फिर से शोक की लहर है।


हो गया अंतिम संस्कार
जागेश ने बुधवार दोपहर को आखिरी सांस ली, जिसके बाद उनके परिजनों ने बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अंबिका रंजनकर  ने जागेश के निधन पर शोक व्यक्त किया और इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा- 'दयालु, सहायक और भयानक भावनाएं... जल्द ही चले गए... आपकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो, ऊं शांति. प्रिय मित्र जागेश तुम हमेशा यादों में रहोगे'। बता दें कि जागेश का गुजराती थिएटर में जाना पहचाना नाम था।

Jagesh Mukati Death: टीवी एक्टर जगेश मुकाती ...
कई सेलेब्स कह चुके दुनिया को अलविदा
इंडस्ट्री के लिए बीता कुछ वक्त काफी मुश्किल रहा है। कई सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, प्रेक्षा मेहता, बासु चटर्जी, गीतकार योगेश जैसे कई सेलेब्स का निधन हो गया। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Share this article
click me!