
मुंबई. टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में मिहिर अरोड़ा का रोल प्ले करने वाले एक्टर राज सिंह अरोड़ा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक्टर ने फैंस को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की। फोटो में वे दूसरे टीवी एक्टर्स संग पार्टी करते दिखे। उनके पास रखी टेबल पर शराब की बोतलें रखी हुई थीं। बस इसी वजह से राज ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और उन्हें बुरा भला कहने लगे। इस दौरान पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड पूजा गौर फ्रेंड करण कुंद्रा, दृष्टि धामी, कृतिका कामरा, अर्जुन बिजलानी, एक्ट्रेस अबीगैल पांडे और राहुल शर्मा भी मौजूद थे।
फोटो के साथ लिखा कैप्शन
राज सिंह अरोड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि जब वो और लिब्रन बदर्स करण कुंद्रा से लंबे समय बाद मिलते हैं तो ये एपिक बन जाता है। हैप्पी कृष्ण लव। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने लिखा, 'नरक में जाएंगे सारे पापी।' दूसरे ने लिखा, फोटो अच्छी है लेकिन जन्माष्टमी के दिन ड्रिंक्स करना...? इस पर एक्टर ने ट्रोलर को जवाब दिया कि उन्होंने सबसे बड़े युद्ध के साथ कलयुग की शुरुआत और वो शराब की चिंता करती हैं। इसके बाद यूजर ने फिर से लिखा कि कलयुग क्या है 21 सदी... लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको जन्माष्टमी के दिन शराब पीने की आजादी है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और वो शराब पी रहे हैं। आपने और आपकी पूरी गैंग ने एक फॉलोवर खो दिया। इस पर फिर एक्टर जवाब में लिखते हैं कि ड्रिंक लो शांत हो जाओ।
इसके बाद यूजर ने लिखा कि अगर वो बड़े युद्ध के बारे में जानते हैं तो ऐसे कैसे जन्माष्टमी को सेलिब्रेट कर सकते हैं। फिर राज ने जवाब दिया, 'अरे अम्माजी आप आपनी प्रार्थना अपने तरीके से करती हैं और मैं अपने तरीके से। श्रद्धा तो दोनों ही तरीके से है, जो होनी चाहिए। तो क्या फर्क पड़ता है।' इसके साथ ही कई ट्रोलर्स द्वारा उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दूसरे ने लिखा, 'शराब को धर्म से क्यों जोड़ते हो।' वहीं अन्य ने लिखा, 'नर्क में जाएंगे सारे पापी।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।