
एंटरटेनमेंट डेस्क. अनिल कपूर (Anil kapoor) बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जो खुद को विवादों से दूर रखते हैं। लेकिन एक वक्त था, जब वे अपनी राय बिंदास तरीके से रखते थे और यह भी नहीं सोचते थे कि इसका असर सामने वाले पर कैसा पड़ेगा। उन्होंने कुछ साल पहले 'कॉफ़ी विद करन' (Koffee With Karan) के एक एपिसोड में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के होंठों पर कमेंट किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। शो में अनिल कपूर संजय दत्त(Sanjay Dutt) के साथ पहुंचे थे।
क्या कहा था अनिल कपूर ने?
दरअसल, शो में रैपिड फायर राउंड चल रहा था और करन जौहर (Karan Johar) अनिल कपूर से अलग-अलग विषय पर सवाल पूछ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अनिल से पूछा, "वह आखिरी चेहरा आपने किसका देखा है, जिसका बोटॉक्स जॉब (होंठों की सर्जरी) बिगड़ गया हो?"अनिल ने कुछ समय लिया और बुदबुदाते रहे, "कौन है यार?" फिर उन्होंने करन से पूछा, "ये लिप्स पे क्या करते हैं?" तो उन्हें जवाब मिला, "कोलेजन।" फिर अनिल बोले, "क्या मैं कोलेजन के बारे में बता सकता हूं? शिल्पा शेट्टी ने 'बधाई हो बधाई' के दौरान अपने होठों के साथ जो किया था, वह मुझे पसंद नहीं आया था।" इस पर करन ने पूछा, "उनके होंठ बड़े हो गए थे?" जवाब में अनिल ने कहा, "उसके होठ बहुत बड़े और मोटे हो गए थे। लेकिन अब उनके होंठ शानदार हैं।"
क्यों ठुकरा दिया था गजनी का ऑफर?
इसी एपिसोड के दौरान अनिल कपूर ने यह भी बताया था कि आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर सुपरहिट फिल्म 'गजनी' पहले उन्हें ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें फिल्म पसंद नहीं आई थी। अनिल ने रेपिड फायर के दौरान अभय देओल (Abhay Deol) पर भी निशाना साधा था, जिन्होंने उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की फिल्म 'आयशा' की खुलकर आलोचना की थी। अनिल ने कहा था, "अभय को मदद की जरूरत है।"
पिछली बार 'जुग जुग जियो' में दिखे थे अनिल
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jug Jeeyo) में देखा गया था। करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनिल ने नीतू कपूर की पत्नी और वरुण धवन के पिता का रोल निभाया था। फिल्म के कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। राज मेहता के निर्दशन में बनी यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में आई थी और अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 67.54 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'फाइटर', 'नो एंट्री में एंट्री' और 'एनीमल' शामिल हैं।
और पढ़ें...
'शक्तिमान' बन बुराई पर प्रहार करेंगे रणवीर सिंह! एक्टर को पसंद आया सुपरहीरो का किरदार
शादी के सालभर बाद ही 8 साल छोटे पति से दूर भाग जाना चाहती थीं फराह खान, खुद बताई इसकी वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।