
मुंबई. ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की जोड़ी मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) जब शो से अलग हुए तो फैंस का दिल टूट गया था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता' सीरियल में कार्तिक और नायरा के रूप में मोहसिन खान और शिवांगा का ट्रैक खत्म हो गया है। दोनों शो को अलविदा कह चुके हैं। इनके शो से अलग होने पर फैंस का दिल टूट गया था। फैंस को इनकी कमी महसूस हो रही है। मोहसिन और शिवांगी अपने निराश फैंस को खुशखबरी दी है।
मोहसिन और शिवांगी फिर आ सकते हैं साथ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहसिन और शिवांगी नये प्रोजक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। अभी तक किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मोहसिन शिवांगी के साथ ओटीटी प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। फिलहाल मोहसिन‘बिग बॉस’ फेम जैस्मिन भसीन के संग एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
म्यूजिक वीडियो में मोहसिन करने जा रहे काम
पिंकविला की मानें तो श्रेया घोषाल और मोहित चौहान एक म्यूजिक वीडियो बनाने की तैयारी में हैं। इस वीडियो में मोहसिन और जैस्मिन रोमांस फरमाते नजर आएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान में होगी।
राजन शाही के साथ मोहसिन और शिवांगी करेंगे काम
ये रिश्ता क्या कहलाता में मोहसिन और शिवांग लंबे वक्त से काम कर रहे थे। मोहसिन कुछ अलग करना चाहते थे। मोहसिन की चाहत को प्रोड्यूसर राजन शाही पूरा करने वाले हैं। राजन कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स और फैमिली ड्रामा पर काम कर रहे हैं। मोहसिन किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिससे इसकी पुष्टि हो रही है। मोहसिन ने अपनी एक फोटो शेयर कर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया तो राजन शाही ने बेस्ट विशेज दी हैं।
मोहसिन और शिवांगी के फैंस इस खबर से खुश हो सकते हैं। YRKKH से दोनों भले अलग हो गए हैं। लेकिन अगले प्रोजेक्ट में साथ होकर एक बार फिर से अपने मोहब्बत के जलवे बिखरने की तैयारी में हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद भी खाली नहीं है 'कार्तिक', हाथ में है ये बड़े प्रोजेक्ट्स
PHOTOS: 26 साल की हुईं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा, 1 एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी मोटी फीस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।