'ये रिश्ते हैं..' का एक्टर इसी महीने करेगा मंगेतर संग कोर्ट मैरिज, नए साल में दोबारा करेगा शादी

Published : Nov 08, 2020, 06:13 PM IST
'ये रिश्ते हैं..' का एक्टर इसी महीने करेगा मंगेतर संग कोर्ट मैरिज, नए साल में दोबारा करेगा शादी

सार

टीवी शो ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आ चुके शाहीर शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में  हैं। कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि अपना टीवी शो ऑफएयर होने के बाद शाहीर शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहीर और रुचिका दिसंबर नहीं बल्कि इसी महीने नवंबर में ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। कपल नवंबर के आखिर तक शादी कर लेंगे।

मुंबई. टीवी शो ये रिश्ते हैं प्यार के (yeh rishtey hain pyaar ke) में नजर आ चुके शाहीर शेख (shaheer sheikh) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में  हैं। कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि अपना टीवी शो ऑफएयर होने के बाद शाहीर शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (ruchikaa kapoor) के साथ दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहीर और रुचिका दिसंबर नहीं बल्कि इसी महीने नवंबर में ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। कपल नवंबर के आखिर तक शादी कर लेंगे। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। दोनों फिलहाल कोर्ट मैरिज करेंगे।


कोर्ट मैरिज में केवल शाहीर और रुचिका के परिवार के लोग ही शामिल होंगे। कोरोना वायरस की वजह से दोनों के परिवार ने ये फैसला किया है। कोर्ट मैरिज होने के बाद फरवरी 2021 में दोनों पूरे रीति रिवाजों के साथ दोबारा शादी करेंगे। बता दें कि कपल एक दूसरे को बीते डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट कर शुरू कर दिया।


शाहीर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि फैंस को शाहीर और रुचिका के रिलेशन के बारे में खबर नहीं लगी। अपने रिश्ते को डेढ़ साल देने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। सूत्रों की मानें तो शहीर मुंबई के अलावा जम्मू में भी अपनी शादी का फंक्शन करना चाहते हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की