15 अक्टूबर से दिवाली तक बन रहे हैं 10 शुभ संयोग, 2 दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र

Published : Oct 16, 2019, 10:50 AM ISTUpdated : Oct 16, 2019, 11:41 AM IST
15 अक्टूबर से दिवाली तक बन रहे हैं 10 शुभ संयोग, 2 दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र

सार

15 अक्टूबर से दिवाली यानी 27 अक्टूबर तक कई विशेष योग बन रहे हैं, जिन्हें ज्योतिष की दृष्टि से शुभफल देने वाला माना गया है।

उज्जैन. इन 13 दिनों में 10 दिन खरीदी के अच्छे योग हैं। 21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग है। 22 अक्टूबर को भौम (मंगल) पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन भी सर्वार्थ सिद्धि योग है। 

2 दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र 
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में की गई हर तरह की खरीदारी अक्षय फल देती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, जो लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है, इसलिए इस नक्षत्र में की गई खरीदी लंबे समय तक साथ रहती है। पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर सोमवार शाम 5.33 से दूसरे दिन 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4.40 तक है। यानी 21 अक्टूबर की शाम से मंगलवार की शाम तक खरीदी की जा सकती है।

किस दिन क्या खरीदें?
ज्योतिषविद् अमर डिब्बावाला के अनुसार, 21 अक्टूबर को सोम पुष्य के शुभ योग में सोना, चांदी और अन्य कीमती चीजों की खरीदी करना उत्तम रहेगा। वहीं 22 अक्टूबर यानी मंगल पुष्य को भूमि, मकान, धातु की खरीदी के लिए श्रेष्ठ समय है।  

अंक ज्योतिष के हिसाब से भी शुभ  
पुष्य नक्षत्र के दौरान चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, जो राशि क्रम में 4 नंबर पर है। पुष्य 8वां नक्षत्र है। अंक ज्योतिष में 4 और 8 अंक का स्वामी शनि है। इसलिए पुष्य स्वामी शनि, अंक ज्योतिष से भी दिनांक के स्वामी रहेंगे। इस तरह यह सुखद संयोग लाभ दिलाने वाला होगा।

धनतेरस पर भी शुभ योग
ज्योतिषाचार्य अर्चना सरमंडल के अनुसार, 25 अक्टूबर शुक्रवार को त्रयोदशी सुबह 7.08 बजे शुरू होगी जो अगले दिन 26 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3.47 बजे तक रहेगी। धनतेरस की शाम को यमराज और भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने का महत्व है। इसलिए ये पर्व 25 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग भी खरीदी करना शुभ रहेगा।

किस दिन कौन-सा योग?
15 अक्टूबर-    अमृत सिद्धि 
16 अक्टूबर-     सर्वार्थ सिद्धि     
17 अक्टूबर-     करवा चौथ 
18 अक्टूबर-     रोहिणी नक्षत्र  
19 अक्टूबर-     रवि योग 
20 अक्टूबर-     रवि और त्रिपुष्कर योग
21 अक्टूबर-    सोम पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि    
22 अक्टूबर-    मंगल पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि    
25 अक्टूबर-    धनतेरस और सर्वार्थ सिद्धि
27 अक्टूबर-     दीपावली    
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम