5 टिप्स: वास्तु दोष और निगेटिविटि दूर करने के लिए घर में रखें पंचधातु का पिरामिड

Published : May 08, 2020, 10:51 AM IST
5 टिप्स: वास्तु दोष और निगेटिविटि दूर करने के लिए घर में रखें पंचधातु का पिरामिड

सार

वास्तु शास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की टिप्स बताई गई हैं। 

उज्जैन. जिन घरों में वास्तु दोष होते हैं, वहां नकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में पिरामिड भी रखना चाहिए। जानिए सकारात्मकता बढ़ाने के लिए वास्तु की कुछ खास चीजें...

1. एकाग्रता और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में पिरामिड रख सकते हैं। ध्यान रखें पिरामिड तांबा, पीतल या पंचधातु का होगा तो बहुत शुभ रहता है। कभी भी लोहे का या एल्युमीनियम का पिरामिड घर में नहीं रखना चाहिए। घर में रखने के लिए लकड़ी के पिरामिड भी बहुत शुभ माने जाते हैं।
2. घर में पवित्रता बनाए रखने के लिए गंगा जल का कलश रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की वंदनवार बांधें। इसके शुभ असर से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और नकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर ही रहती है।
3. घर के मंदिर में नारियल, चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ रहता है। मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखकर उनका पूजा करनी चाहिए। पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों के लिए चांदी सबसे अच्छी धातु मानी जाती है।
4. मुख्य द्वार पर स्वस्तिक लगाना चाहिए। इसके शुभ असर से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। द्वार पर नीचे की ओर महालक्ष्मी के चरण चिह्न बनाना चाहिए। ये शुभ निशान घर की समृद्धि में वृद्धि करने वाले माने गए हैं। दरवाजे पर ऊँ का चिह्न भी लगा सकते हैं।
5. श्रीकृष्ण की सुंदर फोटो घर में लगाने से मानसिक तनाव दूर हो सकता है। ऐसी फोटो, जिसमें गौ माता हो, श्रीकृष्ण बांसुरी बजा रहे हों, उसे घर में जरूर लगाएं। ये चित्र मन को शांति देता है और घर का वातावरण सकारात्मक और पवित्र बनाता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम