7 उपाय, जिनसे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां और चमक सकती है किस्मत

Published : Oct 10, 2019, 01:09 PM IST
7 उपाय, जिनसे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां और चमक सकती है किस्मत

सार

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं जरूर रहती हैं। कभी कोई समस्या जल्दी खत्म हो जाती है तो कोई समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। कुछ लोग इसे अपना दुर्भाग्य समझने लगते हैं।

उज्जैन. इन समस्याओं का निदान छोटे-छोटे ज्योतिषीय उपाय करने से हो सकता है। जरूरत है तो बस उन पर पूरी तरह विश्वास करने की। आज हम आपको ऐसे ही छोटे-छोटे उपायों के बारे में बता रहे हैं जो आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. घर में सुख-शांति व पैसों की कमी हो तो जिस बर्तन में घर के लोग पानी पीते हैं, उसमें से एक लोटा पानी लेकर घर के चारों कोनों में और मकान के बीचों-बीच थोड़ा सा छिड़क दें। ये उपाय रात 12 से 3 के बीच में करें।
2. कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार हो तो रात को उसके तकिए के नीचे 1 सिक्का रखें। बाद में वह सिक्का श्मशान में फेंक दें।
3. रोज एक गेंदे के फूल पर कुंकुम लगाकर तुलसी पर चढ़ाने से पति-पत्नी के बीच का तनाव कम हो सकता है।
4. शनिवार को सरसों के तेल में मीठे भजिए तलें और किसी गरीब को दान कर दें। शनि संबंधी बाधाएं शांत हो जाएंगी।
5. धन लाभ चाहते हैं प्रत्येक शुक्रवार को मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालना चाहिए।
6. रोज सुबह पहली रोटी गाय के लिए बनाएं और अंतिम कुत्ते के लिए। ऐसा करने से सभी समस्याओं का अंत हो सकता है।
7. आधे सूखे नारियल में शक्कर भरकर कच्ची जमीन के नीचे दबा दें। इससे भी शनि दोष का प्रभाव कम होता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम