Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार ये आसान उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार ये तिथि 3 मई, मंगलवार को है। ये तिथि साल में आने वाले 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है। यानी इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे किया जा सकता है।

Manish Meharele | Published : Apr 27, 2022 8:32 AM IST / Updated: Apr 27 2022, 04:35 PM IST

उज्जैन. अक्षय तृतीया पर खरीदी का भी विशेष महत्व है। अक्षय का अर्थ है जिसका कभी कोई क्षय यानी नुकसान न हो। इसलिए इस दिन दान, मंत्र जाप, उपाय आदि भी किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, अक्षय तृतीया पर यदि राशि अनुसार दान-पुण्य और कुछ खास उपाय (Akshaya Tritiya Ke Upay)  किए जाएं तो धन लाभ के योग बनते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार इन उपायों के बारे में… 

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर जरूरतमंदों को लाल रंग के कपड़े में लड्डू रखकर दान करें। ऐसा करने से इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

वृष राशि 
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र दोष का प्रभाव कम होता है, जिससे धन की परेशानी से राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को सुख-समृद्धि के लिए मूंग दाल का दान करना चाहिए। इसस धन लाभ के योग भी बनते हैं। 

कर्क राशि
इश राशि का स्वामी चंद्रमा है। इन लोगों को अक्षय तृतीया पर चांदी में मोती जड़वाकर धारण करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। अक्षय तृतीया की सुबह इस राशि के लोगों को सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही गुड़ का दान करना चाहिए। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। धन लाभ के लिए इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर पन्ना रत्न धारण करना चाहिए, लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को सफेद कपड़े व चावल का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। 

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है, जो देवताओं का सेनापति है। अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोगों को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। इसके प्रभाव से धन लाभ के योग बनते हैं। 

धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इन लोगों को अक्षय तृतीया पर पीले कपड़े में हल्दी की गांठे लपेट कर पूजा स्थल पर रखनी चाहिए। साथ ही पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। धन लाभ के लिए इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर किसी कलश में काले तिल का तेल भरकर दान करना चाहिए। इस उपाय से इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोग काले तिल, और नारियल का दान करें। इससे परिस्थितियां इनके पक्ष में आ सकती हैं और धन लाभ के योग भी बनते हैं। 

मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इन लोगों को अक्षय तृतीया पर पीले फल जैसे केले, आम, खरबूज और पीला अनाज जैसे दानें आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

ये भी पढें-

Surya grahan April 2022: कहीं आपकी राशि में तो नहीं होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण? हो जाएं सावधान


23 मई तक मीन राशि में साथ रहेंगे शुक्र और गुरु, इन 3 राशि वालों को चमक सकती है किस्मत

Budh Grah Parivartan April 2022: 25 अप्रैल को बुध करेगा वृष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?
 

Share this article
click me!