Mesh Sankranti 2022: 14 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक शुभ मुहूर्त, ये उपाय कम कर सकते हैं आपकी परेशानी

Published : Apr 13, 2022, 09:37 AM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 12:40 PM IST
Mesh Sankranti 2022: 14 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक शुभ मुहूर्त, ये उपाय कम कर सकते हैं आपकी परेशानी

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है। सूर्य हर 30 दिन बाद राशि बदलता है। इसी बार सूर्य 14 अप्रैल, गुरुवार को राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है।

उज्जैन. सूर्य के मेष राशि में प्रवेश को मेष संक्रांति (Mesh Sankranti 2022) कहा जाएगा। सूर्य के राशि बदलते ही मल मास समाप्त हो जाएगा और शुभ कार्यों पर लगी रोक भी हट जाएगी। चूंकि मेष राशि क्रम की पहली राशि है इसलिए इसी दिन से सौर वर्ष की शुरूआत भी होगी। इस राशि में सूर्य उच्च का फल देता है। इस दिन स्नान, दान, पूजा आदि का विशेष महत्व माना गया है। आगे जानिए मेष संक्रांति से जुड़ी खास बातें…
 
ये भी पढ़ें- Baisakhi 2022: इस साल कब मनाया जाएगा बैसाखी पर्व? जानिए क्यों मनाते हैं ये उत्सव व अन्य खास बातें

मेष संक्रांति पर कब से तक रहेगा पुण्यकाल
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मेष संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने और उसके बाद जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। 14 अप्रैल, गुरुवार को सूर्योदय से ही पुण्यकाल की शुरूआत हो जाएगी जो दोपहर लगभग 1 बजे तक रहेगी। यानी इस दौरान किए गए शुभ कार्यों का कई गुना पुण्य मिलेगा। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में है, वे लोग इस दिन विशेष उपाय करें तो उनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव
 

शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय
धर्म ग्रंथों के अनुसार मेष संक्रांति पर सूर्य से संबंधित कुछ खास उपाय करने से उसके अशुभ फलों में कमी आती है। सूर्य पूजा के इस पर्व पर सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, लाल कपड़े, गेहूं, गुड़, लाल चंदन आदि का दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं व लाल वस्त्रों का दान करें। इससे भी सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

सूर्य के राशि बदलते ही खत्म होगा मल मास
14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आते ही एक महीने से चल रहा मल मास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कामों पर लगी रोक भी हट जाएगी। इसके बाद विवाह, मुंडन आदि शुभ कार्य किए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि 14 मार्च से सूर्य के मीन राशि में होने से मल मास चल रहा था, जिसका समापन 14 अप्रैल, गुरुवार को हो जाएगा। धर्म ग्रंथों में संक्रांति यानी सूर्य के राशि परिवर्तन को पर्व यानी उत्सव कहा गया है। सूर्य जब मेष राशि में आता है तो उच्च के फल प्रदान करता है। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है।

ये भी पढ़ें- 

राहु के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं इन 4 राशि वालों की परेशानी, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में


Budh Grah Parivartan April 2022: मीन से निकलकर मेष राशि में आया बुध, कैसा होगा आप पर असर?

मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पहनें मूंगा, लेकिन ध्यान रखें ये 4 बातें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं

7-8 अप्रैल को 2 ग्रह बदलेंगे राशि, 17 मई तक बना रहेगा शनि-मंगल का अशुभ योग, खत्म होगा बुधादित्य राजयोग
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम