शुक्र ग्रह अशुभ हो तो होती है धन हानि, चाहते हैं पैसों का फायदा तो ये उपाय करें

Published : Oct 24, 2021, 05:00 AM IST
शुक्र ग्रह अशुभ हो तो होती है धन हानि, चाहते हैं पैसों का फायदा तो ये उपाय करें

सार

ज्योतिष (Astrology) में नवग्रहों के बारे में बताया गया है। ये नवग्रह अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। हर एक ग्रह की स्थिति के अनुसार व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह (Venus remedies) को भौतिक सुखों का कारक बताया गया है।

उज्जैन. शुक्र सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। यूं तो शुक्र को दैत्यगुरु भी माना जाता है, लेकिन ज्योतिष में यह भाग्य के कारक माने गए हैं। बुध से जहां इनकी मित्रता है वहीं शनि के साथ ये ज्योतिष के लगभग सर्वाधिक मजबूत योग का निर्माण करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस ग्रह को दो राशियों वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र ग्रह का संबंध सौंदर्य, प्रेम व भौतिक सुख सुविधाओं से माना जाता है, यदि किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हो या शुक्र अशुभ फल प्रदान कर रहा हो तो व्यक्ति के जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। आगे जानिए शुक्र का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है और इससे शुभ फल कैसे प्राप्त कर सकते हैं…

शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह लग्न भाव में होता है, तो व्यक्ति को सौंदर्य प्राप्त होता है और शुक्र का प्रभाव उसे आकर्षक बनाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से जातक में रचनात्मकता आती है और उसकी रूचि कलात्मक कार्यों में होती है। शुक्र के मजबूत स्थिति में होने से जातक के प्रेम वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और इसी के साथ व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है व उसको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

शुक्र का अशुभ प्रभाव
यदि किसी की कुंडली में शुक्र की कमजोर हो या शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो प्रेमी जीवन व दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं साथ ही व्यक्ति को धन आर्थिक मोर्चे पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का माना गया है। यदि आपके जीवन में शुक्र कमजोर है तो आपको इसे मजबूत करने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। इसी के साथ प्रत्येक शुक्रवार को पूजा के समय श्री सूक्त का पाठ भी करना चाहिए। मान्यता के अनुसार इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

शुक्र की मजबूती के लिए दान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को कुछ चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजें जैसे दूध, चावल, दही और सफेद वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए।

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

भौतिक सुखों का स्वामी है शुक्र, 30 अक्टूबर को करेगा धनु राशि में प्रवेश, क्या होगा आप पर असर?


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम