साल 2022 में पाना चाहते हैं धन लाभ और सुख-समृद्धि तो करें ये आसान उपाय, दूर होंगी परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह किन न किसी रूप में हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। पृथ्वी पर जन्म लेते ही हमारा संबंध नवग्रहों से जुड़ जाता है और जीवन भर कुंडली के ये 12 भावों में स्थित ग्रह सुख-दु:ख का बड़ा कारण बनते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2021 6:00 AM IST

उज्जैन. ग्रहों की शुभता जहां जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारण बनती है तो वहीं इसके अशुभ फल के कारण हमें जीवन में अनेक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। शुक्र भी नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भौतिक सुख-सुविधाएं और धन-दौलत आदि सभी इसी ग्रह के शुभ फल के कारण प्राप्त होती है। अगर आप भी नए साल यानी 2022 (Remedies for the year 2022) में ये सभी चीजें जैसे धन-दौलत और ऐशो-आराम चाहते हैं तो इसके लिए आगे बताए गए आसान उपाय करें। ये उपाय इस प्रकार हैं…

1. शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। व्रत 21 या 31 रखने चाहिए। इसके बाद व्रत का पारण करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत होता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से नए साल में आप सुख, सौभाग्य और समृद्धि पा सकते हैं। 
2. धन लाभ के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। नए साल में ये उपाय करेंगे तो हर तरह की भौतिक सुख-सुविधाएं आपको प्राप्त होंगी।
3. शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए दान करें। दान में सफेद वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करें। इनके अलावा आप श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही आदि का भी दान कर सकते हैं। नए साल में समय-समय पर ये उपाय करते रहें।
4. जिन लोगों का शुक्र कमजोर है उन्हें हीरा धारण करना चाहिए, यदि हीरा संभव न हो तो शुक्र का उपरत्न कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं। लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें। 
5. यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो आप अपने साथ रह रही महिलाओं या सभी महिलाओं का सम्मान करें। अपने आसपास सफाई रखें। और इसके साथ ही यदि आप इत्र का प्रयोग करते हैं तो भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है। 


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!