राशि अनुसार ये खास चीज जेब में रखने से बढ़ सकता है आपका गुड लक, ये हो सकता है आपका लकी चार्म

lucky charm according to zodiac: ज्योतिष शास्त्र में गुड लक के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय राशि अनुसार भी किए जा सकते हैं। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह है और उन ग्रहों से संबंधित अनेक चीजें हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं। ऐसी की एक चीज है रुमाल।

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2022 8:02 AM IST / Updated: Jan 05 2022, 01:40 PM IST

उज्जैन. लगभग हर आदमी अपने साथ रुमाल जरूर रखता है। अगर ये रुमाल राशि स्वामी के मुताबिक हो तो उस ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं और गुड लक भी बढ़ता है। ये रुमाल एक लकी चार्म की तरह काम करते हैं और परेशानियां कम करते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार आपको किस रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए…

मेष राशि 
इस राशि का स्वामी मंगल हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद, हरा, फिरोजी या सिल्वर रंग का रुमाल अपनी जेब या पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

मिथुन राशि
इस राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा, नीला या जमुनी कलर का रुमाल अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का रुमाल रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को लाल, केसरिया, गुलाबी, पीला एवं सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखने से पॉजिटिव विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को हरा, नीला, जामुनी एवं पीले रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी।

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफ़ेद, फिरोजी, गुलाबी या हल्के रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। इन लोगों को लाल, गुलाबी, सफ़ेद या केसरिया रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। भूमि एवं वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।  

धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का रुमाल अपने पास रखना बहुत फलदाई होगा। 

मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को नीला, काला, जामुनी रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी, करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि
इस का राशि स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को काला या नीला रुमाल रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा एवं अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, केसरिया या लाल रुमाल अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!