सूर्यास्त के बाद न करें ये 4 काम, नहीं तो दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा

Published : Jun 21, 2022, 05:54 PM IST
सूर्यास्त के बाद न करें ये 4 काम, नहीं तो दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा

सार

हिंदू धर्म में हर काम के लिए दिन का एक विशेष समय तय किया गया है, जैसे रात को सोना चाहिए, सुबह जल्दी उठना चाहिए, इस समय भोजन करना चाहिए आदि।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जो सुबह या शाम को नहीं करना चाहिए। अगर इन कामों को करते समय कुछ गलतियां हो जाएं तो इसके बुरे परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं जो सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और ऐसा भी कहा जाता है कि इसके दुष्परिणाम निकट भविष्य में भुगतने पड़ सकते हैं। ये काम भले ही बहुत साधारण हो, लेकिन धर्म ग्रंथों में इन्हें बहुत अशुभ फल देने वाला माना गया है। आगे जानिए इन कामों के बारे में…

सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को हाथ न लगाएं
धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को हाथ नहीं लगाना चाहिए यानी किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को देवता स्वरूप ही माना जाता है। ऐसा कहा जाता कि सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधे आराम करते हैं और हाथ लगाने पर उनके विश्राम में रुकावट आती है, जिसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ता है। ये ठीक वैसे ही है जैसे किसी सोते हुए व्यक्ति को उठा देना। इसलिए सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को परेशान न करें। 

सूर्यास्त के बाद न सोएं
धर्म ग्रंथों में सोने के लिए रात का समय निश्चित किया गया है इसलिए सूर्यास्त के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए या जिस समय सूर्यास्त हो रहा हो, उस समय भी नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है। कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है और जब वह किसी को सोता हुआ देखती है तो तुंरत उस घर को छोड़ देती है। ऐसा घर में गरीबी बनी रहती है और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी आती रहती हैं।

झाडू-पोछा न लगाएं
घर की साफ-सफाई का समय शाम का होता है यानी सूर्यास्त के पहले का। सूर्यास्त के बाद घर की साफ-सफाई करना और झाड़ू-पोछा करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से किसी के भी बुरे दिन शुरू हो सकते हैं, ऐसा कहा जाता है। इसलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि शाम को सूर्यास्त के पहले ही घर की साफ-सफाई कर लेना चाहिए, इसके बाद नहीं।

क्षौर कर्म न करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद क्षौर कर्म नहीं करना चाहिए। यानी न तो बाल कटवाएं, न शेविंग करवाएं और न ही नाखून काटें। ऐसा करने से लाइफ में निगेटिविटी बढ़ती है और इसका अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलता है। ये सभी काम या तो सुबह कर लेना चाहिए या सूर्यास्त के पहले। सूर्यास्त के बाद ये सभी काम अशुभ माने गए हैं। इसलिए भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए किसी को ये 9 गुप्त बातें


वो कौन-सा काम है जो हमेशा अकेले में ही करना चाहिए और कौन-सा काम 4 लोगों के साथ मिलकर?

जो लोग गाय, ब्राह्मण और अग्नि सहित इन 8 की ओर पैर करके बैठते हैं उनके बुरे दिन तुरंत शुरू हो जाते हैं
 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम