मैरिड लाइफ की परेशानी और पैसों की तंगी का कारण हो सकता है ये ग्रह, ये उपाय आ सकते हैं आपके काम

Published : Apr 19, 2022, 05:04 PM IST
मैरिड लाइफ की परेशानी और पैसों की तंगी का कारण हो सकता है ये ग्रह, ये उपाय आ सकते हैं आपके काम

सार

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कुल 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है। ये सभी ग्रह कुंडली में अपनी स्थिति के अनुसार व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। जब भी कोई ग्रह अशुभ स्थिति में होता है उससे संबंधित लक्षण हमारे जीवन में दिखाई देने लगते हैं।

उज्जैन. जीवन में आने वाली परेशानियों व अन्य संकेतों को समझकर हम उस ग्रह से जुड़े उपाय कर सकते हैं। 9 ग्रहों में से एक है शुक्र। इसे चमकीला ग्रह (Shukra Grah Ke Upay) भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार शुक्र दैत्यों के गुरु हैं। ये ग्रह तुला और वृष राशि का स्वामी है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह प्रबल होता है उसे सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। इस ग्रह के प्रभाव वाले लोग अपने जीवन में खूब यश और कीर्ति पाते हैं। आगे जानिए जब ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है तो हमारे जीवन पर क्या प्रभाव होता है… 

शुक्र कमजोर होने के लक्षण
- जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर यानी अशुभ स्थिति में होता है उसे अपने जीवन में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। भौतिक सुख-सुविधाएं ऐसे व्यक्ति को नहीं मिल पाती और वह अभावों में ही जीता है।
- ऐसे व्यक्ति के जीवन में आकर्षण खत्म हो जाता है यानी उसके चेहरे की चमक खत्म हो जाती है। फोड़े-फुंसी के कारण चेहरा खराब हो जाता है। ऐसे लोगों से कोई दोस्ती नहीं करता और सभी इनसे दूर भागते हैं।
- शुक्र के अशुभ होने पर वैवाहिक सुख में कमी आती है। पति-पत्नी में बार-बार विवाद होते हैं और सेक्स लाइफ पर भी इसका असर पड़ता है। कई बार ब्रेकअप और तलाक जैसी स्थिति भी बन जाती है।

ये हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय (remedies for venus)
1.
शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र जाप सुबह स्नान आदि करने के बाद करें तो ठीक रहता है। अगर रोज मंत्र जाप न कर पाएं तो सिर्फ शुक्रवार को भी कर सकते हैं। ये हैं शुक्र के मंत्र-
ॐ शुं शुक्राय नम:। 
ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुं
2. कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार का व्रत करना चाहिये। इस दिन खट्टी चीजें खाने से परहेज रखें और देवी लक्ष्मी की उपासना करें। 
3. शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के लिए चींटियों और सफेद गाय को शक्कर मिश्रित आटा खिलाना चाहिए। 
4. शुक्रवार या किसी शुभ योग में घर में शुक्र यंत्र को विधि-विधान से स्थापना करें और रोज इस यंत्र की पूजा करें। 
5. शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा और सफेद पुखराज पहना जाता है। ये दोनों ही रत्न बहुत जल्दी अपना प्रभाव दिखाते हैं। इन्हें पहनने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषी से परामर्श जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

एक राक्षस के शरीर के दो हिस्से हैं राहु-केतु, ये उपाय करने से दूर हो सकता है इनका अशुभ प्रभाव


Surya Grahan 2022: शनिश्चरी अमावस्या पर होगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम