30 अप्रैल को बन रहा है गुरु पुष्य का शुभ योग, धन लाभ के लिए इस दिन करें ये आसान उपाय

Published : Apr 29, 2020, 11:43 AM IST
30 अप्रैल को बन रहा है गुरु पुष्य का शुभ योग, धन लाभ के लिए इस दिन करें ये आसान उपाय

सार

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को बहुत ही शुभ नक्षत्र माना गया है। इस बार 30 अप्रैल, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस शुभ योग में किए गए उपायों से धन लाभ की संभावना अधिक रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 30 अप्रैल को गंगा सप्तमी भी है। ये बहुत ही शुभ संयोग है। धन लाभ के लिए इस दिन ये उपाय करें-

1. गुरु पुष्य की शाम को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौडिय़ां रखें। आधी रात के बाद इन कौड़ियों को घर के किसी कोने में गाड़ दें। इस प्रयोग से शीघ्र ही आर्थिक उन्नति होने के योग बनेंगे।
2. इस दिन महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर विधि-विधान पूर्वक इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है। कम समय में ज्यादा धन वृद्धि के लिए यह यंत्र अत्यन्त उपयोगी है।
3. पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका लक्ष्मी पूजन के समय केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजा के बाद इन्हे तिजोरी में रख दें। इस उपाय से बरकत बढ़ती है।
4. सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कामों से निपट कर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी से धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। कुछ ही समय में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!