घर में पॉजिटिविटी बढ़ाता है बैंबू प्लांट, जानिए इसे कहां रखें और कहां रखने से बचें?

Published : Aug 18, 2020, 10:55 AM IST
घर में पॉजिटिविटी बढ़ाता है बैंबू प्लांट, जानिए इसे कहां रखें और कहां रखने से बचें?

सार

घर के दोष दूर करने के लिए वास्तु में कई तरीके बताए गए हैं। भारत में वास्तु और चीन में फेंगशुई प्रचलित है। भारत में भी चीन के वास्तु यानी फेंगशुई का चलन बढ़ रहा है। वास्तु के मुताबिक घर की सजावट के लिए और दोष दूर करने के लिए बैंबू प्लांट लगा सकते हैं।

उज्जैन. वास्तु के मुताबिक घर की सजावट के लिए और दोष दूर करने के लिए बैंबू प्लांट लगा सकते हैं। ये पौधा सकारात्मकता बढ़ाता है और नकारात्मकता को दूर रखता है। बैंबू प्लांट की सकारात्मक ऊर्जा से हमारे विचारों में भी पॉजिटिविटी बढ़ती है और मन शांत रहता है। अनावश्यक तनाव से मुक्ति मिलती है। ये पौधा सुंदरता की वजह से भी घर में रखने का चलन है।

बैंबू प्लांट के घर की शुभ जगहें
1.
इस पौधे को बेडरूम में भी रखा जा सकता है। ये पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने वाला सिद्ध हो सकता है।
2. ये पौधा उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा बैंबू प्लांट लगाने से घर में शांति का वातावरण बना रहता है।
3. बैंबू प्लांट ऐसी जगह न रखें, जहां सूर्य की तेज रोशनी आती है, वरना ये पौधा खराब हो सकताहै।
4. पौधे की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके आसपास गंदगी न हो। ये पौधा मुरझाना नहीं चाहिए। अगर ये कहीं से पीला हो रहा है, तो उस हिस्से को हटा देना चाहिए।
5. ये पौधा अपने मित्रों या रिश्तेदारों को गिफ्ट में भी दिया जा सकता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश