Buddha Purnima 2022: घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से बनी रहती है सुख-शांति, जानिए और भी खास बातें

Published : May 12, 2022, 04:18 PM ISTUpdated : May 14, 2022, 12:42 PM IST
Buddha Purnima 2022: घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से बनी रहती है सुख-शांति, जानिए और भी खास बातें

सार

वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। इस बार ये तिथि 16 मई, सोमवार को है। मान्यताओं के अनुसार, लगभग 35 वर्ष की उम्र में सिद्धार्थ को बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे गौतम बुद्ध बन गए गए। उस दिन वैशाखी पूर्णिमा थी।

उज्जैन. मान्यताओं के अनुसार, वैशाखी पूर्णिमा पर ही बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तभी से बुद्ध के अनुयायी इस तिथि पर बुद्धि पूर्णिमा का उत्सव मनाते हैं। वर्तमान में भगवान बुद्ध की प्रतिमा घर में रखने का चलन बढ़ गया है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन ऐसा करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न आए। आगे जानिए घर में कैसे और किस स्थान पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं…

1. वास्तु के अनुसार महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को घर के मंदिर में रखा जा सकता है। ऐसा करने से पूजा के दौरान आपका ध्यान नहीं भटकेगा और घर का वास्तु दोष भी दोर होगा। इस बात का ध्यान रखें कि प्रतिमा का मुख पूर्व दिशा की ओर हो और प्रतिमा आपकी आंखों के स्तर तक रहे।
2. भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्टडी टेबल पर भी रख सकते हैं। इससे घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा और बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। समय-समय पर इस प्रतिमा की साफ-सफाई भी करते रहें ताकि इसका सकारात्मकता बनी रहे।
3. वर्तमान में भगवान बुद्ध की अनेक प्रकार की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों के कमरे में लेटे हुए विश्राम मुद्रा में या छोटे सिर वाली बुद्ध की प्रतिमा रखनी चाहिए, इससे पढ़ाई करते समय ध्यान केंद्रित रहता है और सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।
4. वास्तु विज्ञानियों की मानें तो घर के प्रवेश द्वार पर बुद्ध की ऐसी प्रतिमा लगानी चाहिए तो रक्षा मुद्रा में हो यानी उनका एक साथ आशीर्वाद के रूप में और दूसरा हाथ रक्षा के लिए हो। मुख्य दरवाजे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को जमीन से लगभग तीन से चार फुट ऊपर किसी सुंदर से स्टैंड पर लगाना चाहिए। ऐसा करना अच्छा माना जाता है।
5. घर में बगीचा हो तो यहां भी बुद्ध की प्रतिमा लगा सकते हैं। इससे जब भी आप बगीचे में बैठेंगे तो आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। 

ये भी पढ़ें-


Surya Rashi Parivartan May 2022: सूर्य के राशि बदलते ही इन 4 राशि वालों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों के शुभ होंगे अच्छे दिन, मिलेगी सफलता

Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम