जिन घरों में गंदगी रहती है, साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां वास्तु दोष बढ़ते हैं। वास्तु दोषों की वजह से घर में रहने वाले लोगों के विचारों में नकारात्मकता अधिक रहती है।
उज्जैन. नकारात्मक विचारों की वजह से कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में रोज कर्पूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल का धुआं करना चाहिए।
इन पांच चीजों के धुएं से बढ़ती है सकारात्मकता
घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए हर रोज घर में 5 पवित्र चीजों का धुआं कुछ देर के लिए फैलाना चाहिए। ये पांच चीजें हैं कर्पूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल।
गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद सावधानी रखते हुए इस धुएं को घर में फैलाएं।
ये पांचों ही चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है। सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और वास्तु दोषों का असर खत्म होता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
इसके धुएं से घर की दुर्गंध भी दूर होती है। ये पांचों चीजें बाजार में आसानी मिल सकती हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi