चैत्र नवरात्रि: इंटरव्यू में सफलता और मनचाहा लाइफ पार्टनर पाने के लिए 2 अप्रैल से पहले करें ये उपाय

Published : Mar 27, 2020, 10:26 AM IST
चैत्र नवरात्रि: इंटरव्यू में सफलता और मनचाहा लाइफ पार्टनर पाने के लिए 2 अप्रैल से पहले करें ये उपाय

सार

25 मार्च, बुधवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुका है, जो 2 अप्रैल, गुरुवार तक रहेगी।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन 9 दिनों में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, अगर आपको इंटरव्यू में सफलता चाहिए या मनचाही दुल्हन तो आगे बताए गए उपाय करें-

इंटरव्यू में सफलता का उपाय
- नवरात्रि में सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं।
- अब अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 दानों वाली स्फटिक की माला रख दें और इस पर केसर व इत्र छिड़क कर इसकी पूजा करें।
- इसके बाद धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर नीचे लिखा मंत्र 31 बार बोलें। इस प्रकार 11 दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी।
- जब भी किसी इंटरव्यू में जाएं तो इस माला को पहन कर जाएं। ये उपाय करने से इंटरव्यू में सफलता की संभावना बढ़ सकती है।
मंत्र- ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।

मनचाही दुल्हन के लिए उपाय
- नवरात्रि के दौरान जो भी सोमवार आए। उस दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाते हुए उसे अच्छी तरह से साफ करें।
- फिर शुद्ध जल चढ़ाएं और पूरे मंदिर में झाड़ू लगाकर उसे साफ करें। अब भगवान शिव की चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप आदि से पूजा करें।
- रात 10 बजे बाद अग्नि प्रज्वलित कर ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए घी से 108 आहुति दें।
- अब 40 दिनों तक नित्य इसी मंत्र का पांच माला जाप भगवान शिव के सामने करें। इससे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होने के योग बनेंगे।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश