सिर्फ 1 एक मंत्र बोलने से मिलता है भगवान विष्णु के 1 हजार नाम जाप करने का फल

Published : Apr 18, 2020, 12:17 PM IST
सिर्फ 1 एक मंत्र बोलने से मिलता है भगवान विष्णु के 1 हजार नाम जाप करने का फल

सार

मनुष्य के जीवन में परेशानियां आती-जाती रहती हैं। कुछ समस्या थोड़े समय के लिए आती हैं और चली जाती हैं जबकि कुछ समस्याएं लंबे समय तक परेशान करती हैं।

उज्जैन. कई बार हम इन समस्याओं से काफी परेशान हो जाते हैं। धर्म ग्रंथों में इन परेशानियों से बचने के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। ऐसा ही एक उपाय है विष्णु सहस्त्रनाम का जाप। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी इतना समय नहीं है कि वो रोज विष्णु सहस्त्रनाम का जाप कर सके। ऐसे में सिर्फ 1 मंत्र बोलकर विष्णु सहस्त्रनाम के जाप का फल प्राप्त किया जा सकता है। ये मंत्र को रोज बोलने से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता है। ये मंत्र इस प्रकार है...

मंत्र
नमोस्त्वनन्ताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषायशाश्वते, सहस्त्रकोटी युग धरिणे नम:।।

कैसे करें इस मंत्र का जाप?

  • रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु के सामने कुश का आसन लगाकर तुलसी या चंदन की माला से इस मंत्र का जप करें। रोज पांच माला जाप करने से उत्तम फल मिलता है।
  • एक ही समय, आसन व माला हो तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो जाता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम